England vs India: रोहित शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर जीती सीरीज
ब्रिस्टॉल। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा व निर्णायक मैच ब्रिस्टल में खेला गया। जहां भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में दीपक चाहर ने अपना टी20 डेब्यू किया। दीपक को पहले मैच के हीरो रहे कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया गया था। वहीं भुवनेश्वर कुमार की जगह सिद्धार्थ कौल भी टीम में शामिल हुए थे।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत तूफानी रही। पिछले दो मैचों जोस बटलर और जेसन रॉय अपनी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके, लेकिन तीसरे मुकाबले में दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेजाजी की। दोनों ने पॉवर प्ले के 6 ओवर में 73 रन जोड़े। टीम इंडिया को अपने पहले विकेट की सख्त जरूरत थी।
हालांकि 8वां ओवर लेकर आए सिद्धार्थ कौल ने खतरनाक दिख रहे जोस बटलर (21 गेंद में 34 रन) को चलता किया। बटलर ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके जड़े। हालांकि रॉय ने अपनी फॉर्म 10वां ओवर अपना डेब्यू मैच खेल रहे दीपक चहर लेकर आए। शॉर्ट लेंथ पर फेंकी एक धीमी गेंद को रॉय समझने में पूरी तरह नाकामयाब रहे, जो उनके बल्ले का किनारा लेती हुई विकेट के पीछे एमएस धोनी के दस्तानों में समां गई। जेसन रॉय ने 31 गेंदों में 67 ताबड़तोड़ 67 रन ठोके। इस पारी में 4 चौके और 7 छक्के शामिल थे। 13वें ओवर में कप्तान इयोन मॉर्गन का विकेट मिला। उन्हें हार्दिक पांड्या ने धोनी के हाथों कैच लपकवाया।
इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एक बार फिर पांड्या-धोनी की जुगलबंदी ने इंग्लैंड ने झटका। इस बार पिछले मैच के हीरो रहे एलेक्स हेल्स पवेलियन लौटे। हेल्स 30 रन बनाकर आउट हुए। हेल्स के बाद बेन स्टोक्स को पांड्या ने पवेलियन भेजा। स्टोक्स 14 रन ही बना पाए और इसके बाद फिर से पांड्या ने भारत को सफलता दिलाई। पांड्या ने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए अपना चौथा विकेट झटका। चौथे विकेट के रूप में बैरस्टो आउट हुए। बैरस्टो ने 14 गेंदों में 25 रन बनाए।
उमेश यादव ने इंग्लैंड को सातवां झटका दिया। उन्होंने डेविड विली को बोल्ड किया। विली के बाद प्लंकेट को सिद्धार्थ कौल ने पवेलियन भेजा और 9वें विकेट के रूप में क्रिस जॉर्डन रन आउट हुए। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके।
जीत के लिए 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। टीम इंडिया को पहला झटका शिखर धवन (5) के रूप में लगा। उन्हें विली ने चलता किया। तीसरे ओवर की पहली गेंद को धवन फ्लिक करना चाहते थे, लेकिन फॉरवर्ड शॉर्ट फाइन लेग में लगे जैक बॉल ने डाइव लगाते हुए जबरदस्त कैच लपका।
हालांकि इसके बाद बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल ने रोहित के साथ पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। हालाकि पांचवें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जमाने के बाद दूसरी गेंद राहुल आउट हो गए। उन्होंने 10 गेंदों में 19 रन बनाए। हालांकि दूसरे छोर पर रोहित शर्मा लगातार टिके रहे और उन्होंने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 16वां अर्धशतक था। तीसरे विकेट के लिए रोहित और कप्तान कोहली के बीच अच्छी साझेदारी हुई। इसके बाद क्रिस जॉर्डन ने विराट कोहली को चलता किया। विराट आउट होने से पहले 29 गेंदों में 43 रन बना चुके थे।
कोहली के जाने के बाद हार्दिक पांड्या ने आते ही सनसनी मचा दी। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने नाबाद 56 गेंदों में 100 रन तो हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों में 33 रन बनाए। पांड्या भी नाबाद रहे। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
यहां पढ़ें LIVE CRICKET SCORE:-
भारतीय पारी-
- विराट कोहली 29 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट। 151 के स्कोर पर भारत को लगा तीसरा झटका।
- रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, भारत का स्कोर 100 के करीब
- 62 के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका, केएल राहुल 10 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट। जैक बॉल ने लिया विकेट।
- भारत का पहला विकेट गिरा, शिखर धवन 5 रन बनाकर आउट
- बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम, शिखर धवन-रोहित शर्मा क्रीज पर
इंग्लैंड की पारी-
- इंग्लैंड ने भारत को दिया 199 रनों का लक्ष्य, पांड्या ने झटके 4 विकेट
- 194 के स्कोर पर इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा, प्लंकेट 9 रन बनाकर आउट
- 183 के स्कोर पर इंग्लैंड सातवां विकेट गिरा, विली को उमेश ने किया बोल्ड
- 181 के स्कोर पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा, पांड्या ने झटका चौथा विकेट
- 177 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा पांचवा झटका, स्टोक्स 14 रन बनाकर आउट। पांड्या ने झटका तीसरा विकेट।
- पांड्या ने एक ओवर में झटके दो विकेट, हेल्स 24 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट। 14 ओवर के बाद इंग्लैंड 140/4
- 134 के स्कोर पर इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा, इयॉन मोर्गन 6 रन बनाकर आउट। हार्दिक पांड्या ने लिया विकेट।
- 103 के स्कोर पर इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, 31 गेंदों में 67 रन बनाकर रॉय आउट। दीपक चाहर ने झटका पहला टी20 इंटरनेशनल विकेट।
- 94 के स्कोर पर कौल ने दिलाई भारत को पहली सफलता, बटलर को किया बोल्ड। बटलर 21 गेंदों में 34 रन बनाकर आट हुए।
- जैसन रॉय ने 23 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, इंग्लैंड की बेहद तेज बैटिंग
- इंग्लैंड की तूफानी बैटिंग, पावर प्ले में जड़ दिए 73 रन। 6 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 73/0, जोस बटलर (15 गेंदों में 27 रन*) और जैसन रॉय (21 गेंदों में 45 रन*) बनाकर खेल रहे हैं।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड, जेसन रॉय-जॉस बटलर क्रीज पर
- भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सुरेश रैना, एमएस धोनी (कीपर), हार्दिक पांड्या, दीपक चहर, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल, युजवेंद्र चहल।
- इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जोस बटलर (कीपर), एलेक्स हेल्स, इयॉन मॉर्गन (कप्तान), जॉनी बैरिस्टो, बेन स्टोक्स, डेविड विल्ले, लिआम प्लंकेट, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद, जेक बॉल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
