For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल से पहले कीवी टीम ने इंग्लैंड को हराया, 22 साल बाद जीती पहली टेस्ट सीरीज

ENG vs NZ
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के ऐतिहासिक फाइनल मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर जीत की दावेदारी में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया था, जहां पर बारिश की वजह से एक दिन धुल जाने के बावजूद इंग्लैंड के पास जीतने का मौका था लेकिन डिफेंसिव एप्रोच के चलते इंग्लैंड की टीम ने इसे ड्रॉ कराया, हालांकि एजबास्टन में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों ने काफी निराश किया और नतीजन कीवी टीम ने 8 विकेट की आसान जीत हासिल कर सीरीज को अपने नाम कर लिया।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की सरजमीं पर न्यूजीलैंड की साल 1999 के बाद पहली टेस्ट सीरीज जीत है जिसमें कीवी टीम अपने कप्तान केन विलियमसन और तेज गेंदबाज टिम साउथी के बिना खेल रही थी। 6 बदलावों के साथ उतरी कीवी टीम के लिये डेब्यू कर रहे कॉन्वे, तीसरा ही मैच खेल रहे विल यंग और सिर्फ 9 टेस्ट मैचों के अनुभव के साथ उतरे एजाज पटेल ने इंग्लैंड को उसी के घर में धूल चटाने का काम किया। न्यूजीलैंड के लिये इस सीरीज में डेब्यू करने वाले डेवॉन कॉन्वे ने सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। कॉन्वे ने इस सीरीज के 2 मैचों की 4 पारियों में 306 रन बनाने का काम किया और जीत में अहम भूमिका निभाई।

और पढ़ें: अब सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखना पड़ सकता है भारी, खिलाड़ियों पर बैन लगाने की हो रही तैयारी

एजबास्टन में खेले गये इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 303 रनों का स्कोर खड़ा किया जवाब में कीवी टीम ने कॉन्वे (80), विल यंग (82) और रोस टेलर (82) की पारियों के दम पर 388 रन बनाने का काम किया और 85 रनों की बढ़त हासिल की। वहीं दूसरी पारी में 85 रनों की बढ़त का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने महज 76 रन के अंदर अपने 7 विकेट खो दिये और तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 9 विकेट खोकर 122 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं जब चौथे दिन का खेल शुरू हुआ तो ट्रेंट बोल्ट ने पहली ही गेंद पर ऑली स्टोन (15) का विकेट लेकर पूरी टीम को 122 रनों पर समेट दिया।

इसके साथ ही कीवी टीम को जीत के लिये चौथी पारी में महज 38 रन का लक्ष्य मिला। कीवी टीम के लिये मैट हेनरी और नील वैग्नर ने 3-3 विकेट हासिल किये तो वहीं पर ट्रेंट बोल्ट और एजाज पटेल ने 2-2 विकेट चटकाने का काम किया।

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले शतक ठोंक चमके ऋषभ पंत, गिल ने भी ठोंके 85 रन, घातक नजर आये ईशांत शर्मा

स्टुअर्ट ब्रॉड ने न्यूजीलैंड के लिये पारी का आगाज करने आये डेवॉन कॉन्वे (3) को जेम्स ब्रेसी के हाथों कैच कराकर पहला झटका दिया तो ऑली स्टोन ने विल यंग (8) को बोल्ड कर कीवी टीम को दूसरा झटका दिया। हालांकि लक्ष्य इतना छोटा था कि इंग्लैंड की टीम के लिये खुद को हार से बचा पाना नामुमकिन था। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉम लाथम (23) के दम पर आसानी से 8 विकेट की जीत हासिल की और 1-0 से टेस्ट सीरीज को अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि अब न्यूजीलैंड की टीम को साउथैम्पटन के मैदान पर 18 जून से भारत के खिलाफ टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलना है।

Story first published: Sunday, June 13, 2021, 16:38 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+