For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs NZ: फिर से ताश के पत्तों की तरह बिखरी कीवी बल्लेबाजी, 96 रन में खो दिये 7 विकेट

ENG vs NZ
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच एजबास्टन के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 303 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के लिये रॉरी बर्न्स (81), डैनियल लॉरेंस (81) ऑली स्टोन (41) और डॉम सिब्ले (35) ने अहम पारियां खेलने का काम किया, हालांकि लॉर्डस की तरह यहां पर भी इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके और अच्छी शुरुआत के बाद 303 रन पर सिमट गये। वहीं पर रनों का पीछा करने उतरी कीवी टीम के लिये सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने एक बार फिर शानदार पारी खेली तो वहीं पर टॉम लैथम (6) फिर से जल्दी आउट होकर लौट गये।

टॉम लैथम के जाने के बाद डेवॉन कॉन्वे (80) ने अपना तीसरा मैच खेल रहे विल यंग (82) के साथ दूसरे विकेट के लिये 122 रनों की साझेदारी की और मजबूत शुरुआत देने का काम किया। वहां कॉन्वे को जब ब्रॉड ने आउट किया तो यंग ने रोस टेलर (82) के साथ मिलकर इसे आगे बढ़ाने का काम किया और तीसरे विकेट के लिये 92 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: अब सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखना पड़ सकता है भारी, खिलाड़ियों पर बैन लगाने की हो रही तैयारी

कीवी टीम ने इंग्लिश गेंदबाजों का अच्छे से सामना करते हुए मजबूत शुरुआत दी जिसके बाद ऐसा लगा मानों कीवी टीम इस मैच में जबरदस्त बढ़त हासिल करने वाली है, हालांकि कुछ ही समय में लॉर्डस का नजारा दोबारा से देखने को मिला। कीवी टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिये थे और आसानी से इंग्लैंड के स्कोर को पार कर बड़ी बढ़त हासिल करने की ओर नजर आ रही थी लेकिन तभी मार्क वुड, ऑली स्टोन और ब्रॉड की गेंदबाजी का कहर देखने को मिला और लगातार दूसरे मैच में कीवी टीम का मध्यक्रम और लोअर ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।

कीवी टीम ने अगले 97 रनों के अंदर अपने 7 विकेट खो दिये और 388 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम जो आसानी से 200 रनों की बढ़ते के आस-पास नजर आ रही थी वह सिर्फ 85 रनों की बढ़त पर सिमट गई।

और पढ़ें: 'शाकिब को विलेन साबित करने की हो रही साजिश', बैन को लेकर बचाव में उतरी वाइफ शिशिर

इंग्लैंड के लिये स्टुअर्ट ब्रॉड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल करने का काम किया तो वहीं पर मार्क वुड और ऑली स्टोन के खाते में भी 2-2 विकेट आये। जेम्स एंडरसन के खाते में भी एक विकेट आया। आपको बता दें कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से पहले कीवी टीम की बल्लेबाजी उसके लिये सिरदर्द बनती नजर आ रही है, ऐसे में उसके बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजी का सामना करने के लिये इससे बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

Story first published: Saturday, June 12, 2021, 21:22 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+