For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs NZ: एजबास्टन में स्टुअर्ट ब्रॉड ने रचा इतिहास, तोड़ा कर्टनी वॉल्स का बड़ा रिकॉर्ड

ENG vs NZ
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच एजबास्टन के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 303 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के लिये सलामी बल्लेबाज रॉरी बर्न्स (81) और डैनियल लॉरेंस (नाबाद 81) रनों की पारी खेली तो वहीं पर मार्क वुड (41) और डॉम सिब्ले (35) ने भी छोटी पारियों का योगदान दिया। वहीं पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्र्रेंट बोल्ट ने 4 विकेट हासिल किये तो वहीं पर मैट हेनरी ने 3 विकेट हासिल करने का काम किया। एजाज पटेल ने 2 विकेट लिये तो नील वैग्नर ने भी एक विकेट हासिल किया।

वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम ने रनों का पीछा करते हुए 15 रन के स्कोर पर टॉम लैथम का विकेट खो दिया तो वहीं पर डेवॉन कॉन्वे ने एक बार फिर से शानदार पारी खेलते हुए 80 रन बनाने का काम किया। कॉन्वे ने विल यंग के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिये 122 रनों की साझेदारी की। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के लिये तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने यह दोनों विकेट हासिल करने का काम किया।

और पढ़ें: अंपायर से बदतमीजी करने को लेकर शाकिब अल हसन ने मांगी माफी, वायरल वीडियो में स्टंप पर मारी थी लात

स्टुअर्ट ब्रॉड ने कॉन्वे का विकेट लेने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है और वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श को पीछे छोड़ने का काम किया। इसके साथ ही स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गये हैं।

उल्लेखनीय है कि कर्टनी वॉल्श ने अपने टेस्ट करियर में 519 विकेट हासिल करने का काम किया था, वहीं पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने कॉन्वे को आउट कर 520वां विकेट हासिल किया। स्टुअर्ट ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में जेम्स एंडरसन (616 विकेट) और ग्लेन मैकग्रा (563) के बाद तीसरे पायदान पर पहुंच गये हैं। वहीं पर सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वह छठे पायदान पर पहुंच गये हैं।

और पढ़ें: Video: अंपायर से खफा हुए शाकिब अल हसन ने स्टंप पर मारी लात, अगली गेंद पर हाथ से उखाड़ फेंका विकेट

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में मुथैया मुरलीधरन का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने सबसे ज्यादा 800 विकेट हासिल करने का काम किया है। वहीं पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न 708 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

Story first published: Friday, June 11, 2021, 22:21 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+