For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019: न्यूजीलैंड को 119 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

नई दिल्ली। विश्व कप 2019 के 41 में इंग्लैंड ने कीवियों को रौंदने के साथ ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत को हराने के बाद यह इंग्लैंड की लगातार दूसरी टीम है और अब यह टीम एक बार फिर से उसी तरह की दावेदार नजर आ रही है जैसी की टूर्नामेंट की शुरुआत में आ रही थी। ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमें पहले ही सेमीफाइलन में पहुंच चुकी है और इस मैच न्यूजीलैंड को 119 रनों की करारी शिकस्त देने के बाद इंग्लैंड अंतिम चार में जाने वाली तीसरी टीम बन गई है। पिछले मैच में भारत की जीत की दुआ कर रहे पाकिस्तानी फैंस इस मैच में यही काम न्यूजीलैंड के लिए कर रहे थे। लेकिन दोनों ही मैचों के बाद उनके हाथ केवल निराशा ही लगी है।

पाकिस्तान को अब अगला मैच काफी बड़े अंतर से जीतना होगा। यह मैच बांग्लादेश के साथ होगा। ऐसी सूरत में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दोनों के 11-11 अंक होंगे और जिसका रन रेट बेहतर होगा वह टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। फिलहाल इस बड़ी हार के बाद न्यूजीलैंड का रन रेट भी काफी गिर गया है लेकिन पाकिस्तान जहां मानइस 0.792 पर अटका हुआ है तो वहीं न्यूजीलैंड अभी तक प्लस पर है। ऐसे में पाकिस्तान को इतनी बड़ी जीत से जीतना होगा कि कोई चमत्कारिक रिकॉर्ड ही बन जाए। अतः यह अब लगभग निश्चित है कि पाक, भारत और न्यूजीलैंड के लिए बहुत दुआएं करके भी बाहर हो गया है।

इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड के लिए टॉस एक बार फिर बॉस साबित हुआ और पहले बैटिंग करके इस टीम में 305 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जेसन रॉय (60) और जॉनी बेयरस्टो ने इस मैच में दोबारा शतकीय साझेदारी पूरी करते हुए निर्णायक भूमिका अदा की। बेयरस्टो ने लगातार दूसरा शतक लगाते हुए केवल 99 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली।

1
43684

जबकि इस लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को लगातार झटके दिए। केवल टॉम लॉथम ही अर्धशतक बना सके। मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी का क्रम इस मैच में भी जारी रखा। वुड को 3 और आर्चर को 1 विकेट मिला। आर्चर ने 7 ओवर में केवल 17 रन दिए।

Story first published: Thursday, July 4, 2019, 0:12 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+