For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENGvsNZ Match Preview : 'चैंपियन' बनने के लिए होगी टक्कर, जानें किसका पलड़ा है भारी

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 का चैंपियन बनने के लिए न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के बीच होने वाला है। क्रिकेटट प्रशंसकों को विश्व कप का नया चैंपियन मिलना तय है। दोनों टीमें क्रिकेट का 'मक्का' कहे जाने वाले ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान पर आमने-सामने होंगी। मेजबान इंग्लैंड किसी भी हालात में खिताब पाने के नहीं चूकेगा क्योंकि वो पहली बार खिताब जीतने का सपना संजोए बैठा है तो वहीं न्यूजीलैंड भी विश्व कप इतिहास में पहली बार ट्राॅफी उठाना चाहेगा। कुल मिलाकर फैंस को बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इंग्लैंड की टीम 27 साल बाद फाइनल में पहुंची है। उसका यह चौथा फाइनल है। वह इससे पहले तीन बार फाइनल खेल चुकी है, लेकिन एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। इस बार इंग्लैंड ने मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया को आठ विकेट से करारी मात देकर फाइनल में कदम रखा है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने खिताब की दावेदार माने जाने वाली भारत को रोमांचक मुकाबले में 18 रनों से हराकर दूसरी बार फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है। कीवी टीम 2015 में भी फाइनल में पहुंची थी लेकिन तब उनका सपना आस्ट्रेलिया ने तोड़ दिया था।

दोनों टीमों के बीच विश्व कप में 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड ने 5 तो इंग्लैंड ने 5 जीते हैं। हालांकि विश्व कप 2019 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 119 रनों से मात दे कर एक बहुत बड़ी जीत हासिल की थी, अब देखना ये है की न्यूजीलैंड पलटवार कर पाएगी या नहीं, या फिर मेजबान टीम ही विश्व कप 2019 की विजेता बन जाएगी।

{headtohead_cricket_4_2}

दोनों देशों के बीच हुए मैचों के नतीजे
1975 - 80 रन से इंग्लैंड जीता
1979 - 9 रन से इंग्लैंड जीता
1983 - 106 रन से इंग्लैंड जीता
1983- 2 विकेट से न्यूजीलैंड जीता
1992 - 7 विकेट से न्यूजीलैंड जीता
1996 - 11 रन से न्यूजीलैंड जीता
2007 - 6 विकेट से न्यूजीलैंड जीता
2015 - 8 विकेट से न्यूजीलैंड जीता

टीमें (संभावित:)
इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मनुरो, जिमी नीशम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर।

Story first published: Saturday, July 13, 2019, 17:15 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+