For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs PAK: यासिर शाह की फिरकी में फंसे इंग्लिश खिलाड़ी, पाकिस्तान ने बनाई 107 रनों की बढ़त

नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में जारी पहले टेस्ट में एक बार फिर वही हो रहा है जो कि इंग्लैंड के साथ पिछली 5 सीरीज से हो रहा है। नई सीरीज के साथ ही इंग्लैंड की टीम एक बार फिर अपना पहला मैच हारने को तैयार है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम को महज 219 रन पर ऑल आउट कर दिया। इसके चलते ही पाकिस्तान की टीम को पहली पारी में 107 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हो गई है।

पाकिस्तानी गेंदबाज यासिर शाह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के 4 विकेट चटकाये, वहीं टीम के दूसरे लेग स्पिनर शादाब खान ने महज 21 गेंदों में 2 विकेट हासिल किये। पाकिस्तान के लिये तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने भी 2 बेहतरीन विकेट अपने नाम किये और नसीम शाह-शाहीन अफरीदी ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।

और पढ़ें: सरफराज अहमद से जूते उठवाने पर बोले मिस्बाह, ऐसी सोच सिर्फ पाकिस्तानियों की हो सकती है

वहीं पाकिस्तान की ओर से बनाये गये 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ एक बल्लेबाज ही अर्धशतकीय पारी खेल सका। इंग्लैंड के लिये ओली पोप ने 62 रनों की पारी खेली, वहीं जोस बटलर ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 38 रन बनाये जबकि आखिरी समय में स्टुअर्ट ब्रॉड ने 25 गेंदों में 29 रन बनाकर किसी तरह इंग्लैंड को 200 के पार पहुंचाया।

आपको बता दें कि इंग्लैंड ने पिछली 7 सीरीज के पहले टेस्ट मैचों में विपक्षी टीम ने 6 बार 100 से ज्यादा रनों की बढ़त बनायी है। इस दौरान इंग्लैंड की टीम ने सीरीज के पहले टेस्ट मैच में हमेशा इंग्लैंड का प्रदर्शन खराब रहा है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने भी उसे पहले टेस्ट में 4 विकेट से हरा दिया था। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ भी इंग्लैंड की टीम को 103 रनों की बढ़त हासिल हुई थी जिसमें उसे हार मिली थी।

और पढ़ें: AIR India प्लैन क्रैश से शोक में डूबा खेल जगत, जानें क्या बोले सचिन-रोहित

वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने 262 रनों की बढ़त हासिल की थी, जिसमें उसे हार मिली थी जबकि आयरलैंड के खिलाफ उसने 122 रनों की बढ़त हासिल की थी।

Story first published: Sunday, August 9, 2020, 14:27 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+