For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs PAK: शतकों की हैट्रिक लगाने वाले शान मसूद के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है जिसका पहला टेस्ट मैच मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शान मशूद ने पहली पारी शतक लगाते हुए 156 रन बनाये और अपने नाम कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज कर लिये। शान मसूद पाकिस्तान ने इसके साथ ही लगातार 3 पारियों में 3 शतक लगाने का कारनामा किया और वह ऐसा करने वाले पाकिस्तान के दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गये।

और पढ़ें: IND vs ENG: 'शेन वॉर्न से बेहतर थी मेरी गेंद', सचिन को बोल्ड मारने को लेकर बोले मोंटी पनेसर

हालांकि शान मसूद पाकिस्तान के लिये दूसरी पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर सके और बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गये। इसके साथ ही शान मसूद ने अपने नाम पाकिस्तान क्रिकेट का एक शर्मनाक रिकॉर्ड कर लिया। शान मसूद उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गये हैं जिन्होंने टीम के लिये पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाये तो वहीं दूसरी पारी में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये।

और पढ़ें: IND vs ENG: 'शेन वॉर्न से बेहतर थी मेरी गेंद', सचिन को बोल्ड मारने को लेकर बोले मोंटी पनेसर

इस खास क्लब में शामिल हुए शान मसूद

इस खास क्लब में शामिल हुए शान मसूद

वह इस लिस्ट में शामिल होने वाले पाकिस्तान के चौथे खिलाड़ी बन गये हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज इम्तियाज अहमद का है जिन्होंने 1955-56 सेशन के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 209 रन बनाये और दूसरी पारी में जीरो पर वापस पवेलियन लौट गये। वहीं दूसरा नाम हानिद मोहम्मद का है जिन्होंने 1960-61 के दौरान भारत के खिलाफ 160 रनों की पारी खेली थी। वहीं पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक का भी नाम इस फेहरिस्त में शामिल है जिन्होंने 2015-16 सेशन के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ अबु धाबी में 245 रनों की पारी खेली थी लेकिन दूसरी पारी में खाता खोल पाने में नाकाम रहे थे।

दूसरी पारी में फ्लॉप हुई पाकिस्तान की बल्लेबाजी

दूसरी पारी में फ्लॉप हुई पाकिस्तान की बल्लेबाजी

गौरतलब है कि पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में शान मसूद के शतक और बाबर आजम के अर्धशतक की बदौलत पहली पारी में 326 रन ही बनाये, जिसका पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आयी और 169 रन पर ही ढेर हो गई। इसकी बदौलत पाकिस्तान की टीम के पास 107 रनों की बढ़त मिल गई। हालांकि पाकिस्तान की बल्लेबाजी दूसरी पारी में कुछ खास नहीं रही और दूसरी पारी में पूरी टीम महज 169 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिये यासिर शाह (33) और मोहम्मद शफीक (29) ने सबसे ज्यादा रन बनाये।

ब्रॉड-स्टोक्स ने कराई मैच में वापसी, इंग्लैंड जीत की ओर

ब्रॉड-स्टोक्स ने कराई मैच में वापसी, इंग्लैंड जीत की ओर

वहीं इंग्लैंड के लिये स्टुअर्ट ब्रॉड ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये तो क्रिस वोक्स-बेन स्टोक्स ने 2-2 विेकेट चटकाये। वहीं जोफ्रा आर्चर और डॉम बेस ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। इंग्लैंड की टीम को जीत के लिये 277 रनों की दरकार है, जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों ने 59 ओवर्स की समाप्ति पर 5 विकेट खोकर 188 रन बना लिये हैं और उसे जीत के लिये महज 89 रनों की दरकार है। क्रीज पर जोस बटलर और क्रिस वोक्स टिके हुए हैं और दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

Story first published: Sunday, August 9, 2020, 14:23 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+