For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : पाकिस्तानी बाॅलर ने 'क्लीन बोल्ड' कर भेजा पवेलियन, देखते ही रह गए बेन स्टोक्स

नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर जारी है। पाकिस्तान ने पहले मैच पर फिलहाल पकड़ बनाई हुई है। ओपनर शान मसूद ने 156 रनों की पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई, जिसकी बदाैलत पाकिस्तान ने पहली पारी में 326 रन बनाए। लेकिन जब इंग्लैंड के बल्लेबाज क्रीज पर उतरे तो उनके पैर डगमगाते नजर आए। इंग्लैंड ने 12 रनों तक तीन विकेट गंवा दिए थे। इन शुरूआती तीन विकेट में से सबसे अहम विकेट था इनफॉर्म ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का। स्टोक्स को मोहम्मद अब्बास ने क्लीन बोल्ड किया।

छठे ओवर की तीसरी गेंद पर अब्बास ने जिस तरीके से विकेट लिए उसे देख स्टोक्स भी हैरान रह गए। पाकिस्तान को शाहीन अफरीदी ने पहले ओवर में ही विकेट दिलाया। अफरीदी ने रोरी बर्न्स को एलबीडब्ल्यू आउट किया। फिर इसके बाद मोहम्मद अब्बास ने डॉमनिक सिब्ले के रूप में इंग्लैंड को दूसरा झटका किया। अब्बास ने अपने अगले ही ओवर में स्टोक्स को भी पवेलियन भेज दिया। अब्बास ने 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी और स्टोक्स क्लीन बोल्ड हो गए।

स्टोक्स सातवीं गेंद का सामना कर रहे थे और खाता भी नहीं खोल सके। स्टोक्स का जल्द आउट होना पाकिस्तान टीम के लिए काफी अहम रहा, क्योंकि वो इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। फिलहाल दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ओली पोप 46 और जोस बटलर 15 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं। अब देखना यह होगा कि तीसरे दिन इंग्लैंड टीम पाकिस्तान के खिलाफ बढ़त ले पाती है या फिर पाकिस्तान बढ़त लेकर मेजबान टीम को और दबाव में डालता है।

Story first published: Friday, August 7, 2020, 15:09 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+