ENG vs PAK: 4 सालों में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले ओपनर बने शान मसूद, देखें रिकॉर्ड
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। मैनचेस्टर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और महज 42 रन के अंदर 2 विकेट खो दिये। हालांकि आसमान में बादल और पिच पर नमी होने के बावजूद यहां पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शान मसूद और बाबर आजम ने पारी को संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट खोकर 139 रन बना दिये।
और पढ़ें: राहुल द्रविड़ के चलते सचिन तेंदुलकर बने महान, रमीज राजा ने गिनाये कारण
उल्लेखनीय है कि ऐसी मुश्किल परिस्थितियों में इंग्लैंड की पिच और भी मुश्किल हो जाती है, खास तौर पर तब जब आपको जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे गेंदबाजों का सामना करना हो। इस बीच पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शान मसूद ने इन मुश्किल परिस्थितियों में वो कारनामा करके दिखाया जिसे इंग्लैंड की सरजमीं पर पिछले 4 सालों में दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका है।
और पढ़ें: BCCI ने ठुकराई संजय मांजरेकर की IPL में कमेंट्री की अपील: रिपोर्ट

4 सालों में ऐसा करने वाले दुनिया पहले ओपनर बने मसूद
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शान मसूद ने पारी को संभालते हुए 156 गेंदों का सामना किया और 7 चौकों की मदद से अपने करियर का छठा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने न सिर्फ अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को संभाला बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। शान मसूद पिछले 4 सालों में इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट मैच की पहली पारी में 100 से ज्यादा गेंदें खेलने वाले पहले सलामी बल्लेबाज बन गये हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले 4 सालों में कोई भी सलामी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर पाया है।

वार्नर, पावेल, शिखर को छोड़ा पीछे
गौरतलब है कि पिछले 4 सालों में टेस्ट की पहली पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले सलामी बल्लेबाज का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के किरेन पॉवेल के नाम था जिन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में 98 गेंदों का सामना किया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पिछले साल एशेज के दौरान लीड्स टेस्ट में 94 गेंदों का सामना किया था। वहीं भारत के लिये यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है जिन्होंने 65 गेंदों का सामना किया था।

बाबर आजम आउट, पाकिस्तान के 150 रन पूरे
आपको बता दें कि 57 ओवर की समाप्ति तक पाकिस्तान की टीम ने 4 विकेट खोकर 150 रन बना लिये हैं। शान मसूद अभी भी बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि बाबर आजम 69 रन बनाकर आउट हो गये हैं। वहीं असद शफीक भी 7 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
