ENG vs PAK : बारिश में धुल गया दूसरा टेस्ट, जानें ICC टेस्ट चैम्पियनशिप का ताजा हाल
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच साउथम्प्टन के एजिस बाउल स्टेडियम में दूसरा टेस्ट बारिश में धुल गया है। अब तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है। बारिश के कहर के कारण दूसरे मैच में सिर्फ 135 ओवर ही फेंके जा सके। पाकिस्तान हालांकि पहली पारी में बुरी तरह से पस्त हुआ था। पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उनका यह फैसला इंग्लैंड के गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया। टीम ने 176 रनों के स्कोर पर ही आठ विकेट गंवा दिए थे लेकिन यहां से विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

ब्राॅड ने झटके 4 विकेट
आबिद अली और मोहम्मद रिजवान के शानदार अर्शशतक की बदाैलत पाकिस्तान 236 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाने में कामयाब हो सका। इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड ने चार जबकि जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट झटके। पाकिस्तान के पहली पारी में 236 रनों के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब रही और उन्होंने पहले ही ओवर में रोरी बर्न्स का विकेट गंवा दिया। इसके बाद डोमिनिक सिब्ली और जैक क्रॉली के बीच 92 रनों की साझेदारी हुई। बाद में 110-4 के स्कोर पर दोनों कप्तान मैच ड्रॉ कराने पर सहमत हो गए।

ICC टेस्ट चैम्पियनशिप का ताजा हाल
मैच ड्रॉ रहने पर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में इंग्लैंड और पाकिस्तान को 13-13 अंकों का इजाफआ हुआ। इंग्लैंड पहले की ही तरह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीसरे नंबर पर है जबकि पाकिस्तान भी पांचवे नंबर पर विराजमान है।
स्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका-
टीम M W L PT
भारत 9 7 2 360
ऑस्ट्रेलिया 10 7 2 296
इंग्लैंड 14 8 4 279
न्यूजीलैंड 7 3 4 180
पाकिस्तान 7 2 3 153
श्रीलंका 4 1 2 80
वेस्टइंडीज 5 1 4 40
दक्षिण अफ्रीका 7 1 24
बांग्लादेश 3 0 3 0

क्या है प्वॉइंट्स का सिस्टम-
बता दें कि दो मैचों की सीरीज में जीतने पर 60 प्वॉइंट्स, टाई होने पर 30 प्वॉइंट्स और ड्रॉ के 20 प्वॉइंट्स मिलेंगे, जबकि हारने हारने वाली टीम को एक भी प्वॉइंट हासिल नहीं होगा। वहीं तीन मैचों की सीरीज में जीतने पर 40 प्वॉइंट्स, टाई होने पर 20 प्वॉइंट्स और ड्रॉ होने पर 13 प्वॉइंट्स हासिल होंगे। चार मैचों की सीरीज में जीतने वाली टीम को 30 प्वॉइंट्स, टाई होने पर 15 प्वॉइंट्स और मैच ड्रॉ होने पर 10 प्वॉइंट्स होंगे। जबकि पांच मैचों की सीरीज में जीतने पर 24 प्वॉइंट्स, टाई होने पर 12 प्वॉइंट्स और ड्रॉ होने पर आठ प्वॉइंट्स होंगे। (टाई और ड्रॉ होने पर दोनों टीमों के एक जैसे प्वॉइंट्स मिलेंगे।)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
