
मोहम्मद आमिर ने तोड़ा आईसीसी का नियम
इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर मैदान पर गेंद पर लार न लगाने के नियम को भूल गये और एक बार नहीं बल्कि दो बार गेंद पर लार का इस्तेमाल कर बैठे। मैनचेस्टर में खेले गये इस पहले टी20 मैच के दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आमिर गेंद पर लार लगाते हुए नजर आए थे।

पारी के चौथे ओवर में तोड़ा नियम
मोहम्मद आमिर ने आईसीसी का यह नियम पारी के चौथे ओवर में तोड़ा। पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद से पहले मोहम्मद आमिर मैदान पर लार का इस्तेमाल करते हुए देखे गये। इसके बाद जब वो वापस से अपने रनअप की तरफ जा रहे थो तो उन्हें फिर से इसे दोहराया। पांचवें ओवर के बाद अंपायर्स को गेंद को सैनेटाइज करते हुए देखा गया । हालांकि बारिश और खराब मौसम के चलते तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच रद्द कर दिया गया।

जून में आईसीसी ने की नये नियमों की घोषणा
कोरोना वायरस के खौफ के बीच सुरक्षित रूप से क्रिकेट शुरू करने के लिए आईसीसी ने जून में नए नियमों की घोषणा की थी और गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था, हालांकि पसीने के उपयोग की अनुमति दी थी। इसके साथ ही आईसीसी ने यह भी साफ कर दिया था कि अगर किसी टीम का कोई खिलाड़ी इस नियम को तोड़ता है तो उस टीम को दो बार चेतावनी दी जाएगी और फिर इसके बाद भी गलती करने पर दूसरी टीम को 5 अतिरिक्त रन दे दिए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
