ENG vs PAK: शाहीन अफरीदी के समर्थन में उतरे मोहम्मद आमिर, जानें क्या कहा
नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वनडे सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है जिसके बाद से पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ियों को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इंग्लैंड की दोयम दर्जे की टीम के खिलाफ क्लीन स्वीप होने को लेकर जबरदस्त आलोचना की है। उल्लेखनीय है कि रॉयल लंदन वनडे सीरीज के तहत खेले गये इस टूर्नामेंट के पहले मैच से 48 घंटे पहले इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली टीम के 7 सदस्यों के कोरोना का शिकार होने के चलते ईसीबी ने 18 सदस्यीय नई टीम का ऐलान किया, जिसके बाद माना जा रहा था कि पाकिस्तान की टीम आसानी से मैच को जीत लेगी।
हालांकि ऐसा हुआ नहीं और पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ एक भी मैच में जीत हासिल कर पाने में नाकाम रही। जहां एक ओर पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया वहीं पर तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की नाकामी ने सबसे ज्यादा ध्यान अपनी ओर खींचा। अपने छोटे से अंतर्राष्ट्रीय करियर में यह तेज गेंदबाज काफी सफल रहा है लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन उम्मीद से भी नीचे रहा।
और पढ़ें: IND vs SL: कॉन्ट्रैक्ट विवाद को लेकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर भड़के मुथैया मुरलीधरन, जानें क्या कहा
इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के 3 मैचों में अफरीदी सिर्फ 2 ही विकेट हासिल कर सके और कुछ मौकों पर जरूरत से ज्यादा जश्न मनाने को लेकर भी आलोचना का सामना करना पड़ा। इसको लेकर शोएब अख्तर और दानिश कनेरिया समेत कई गेंदबाजों ने शाहीन अफरीदी को लताड़ा है, हालांकि टीम में उनके पुराने साथी मोहम्मद आमिर ने इस खिलाड़ी का बचाव किया है।
शाहीन अफरीदी के समर्थन में बात करते हुए मोहम्मद आमिर ने कहा कि मौजूदा समय में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक हैं शाहीन अफरीदी और वो जल्द ही शानदार प्रदर्शन के साथ वापसी करेंगे। मोहम्मद आमिर ने आलोचकों को भी आड़े हाथों लिया तो कहा कि मेरे हिसाब से शाहिन अफरीदी मौजूदा समय के सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक हैं और पाकिस्तान के लिये हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी को अपना सिर ऊंचा रखने को कहा है और कहा है लोग बस चर्चा में बने रहने के लिये ऐसी बात कर रहे हैं, आप जल्द ही वापसी करोगे मुझे पूरा विश्वास है।
और पढ़ें: क्रिकेट के भगवान से भी आगे है पाकिस्तान का यह खिलाड़ी, संगाकारा- दिलशान को भी छोड़ा है पीछे
आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम को अब इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में खेलना है और इसे जीतकर वनडे सीरीज की हार का बदला लेना चाहेगी। शाहीन अफरीदी को भी इस सीरीज में अपना प्वाइंट पूरा करना होगा जिसमें वो टीम को जीत दिलाकर वापसी करते नजर आयेंगे। हालांकि वनडे सीरीज में जीत हासिल करने के बाद इंग्लैंड की टीम का आत्म-विश्वास काफी ऊपर होगा, जिसके चलते पाकिस्तान का वापसी करना आसान नहीं होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
