क्या यह था T20 इंटरनेशनल का सबसे लंबा SIX, स्टेडियम के बाहर पहुंची गेंद
नई दिल्ली। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को वनडे सीरीज में 3-0 से हराने के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो गई है। सीरीज का दूसरा टी20 मैच रविवार (18 जुलाई) को खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तूफानी पारियों के साथ विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसी बीच इंग्लैंड के एक बल्लेबाज ने कमाल का छक्का लगाया है, जिसका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 200 रन बनाए। इंग्लैंड के जोस बटलर ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए। मोइन अली ने भी सिर्फ 16 गेंदों में 36 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन ने भी 23 गेंदों में 38 रन बनाए। उन्होंने मैच के दौरान 2 चौके और 3 छक्के लगाए। लियाम के बल्ले से निकला एक छक्का ऐसा था जो स्टेडियम के बाहर जा पहुंचा।
A 122M monstrous SIX from Liam Livingstone earlier. He hits them really big. pic.twitter.com/l9kfsu3BYD
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 18, 2021
दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 200 रन बनाए। इन रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान नौ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाने में सफल रही। इंग्लैंड ने 45 रन से मैच जीत लिया। सीरीज भी 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुई। सीरीज का आखिरी और निर्णायक टी20 मैच मंगलवार (20 जुलाई) को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
