ओलंपिक पदक विजेताओं का भव्य स्वागत
नई दिल्ली, 26 अगस्त: बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारत के सपूत सुशील कुमार और विजेंदर सिंह का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत हुआ। पदक विजेताओं के स्वागत में दिल्ली हवाई अड्डे की रौनक कई गुना बढ़ गई।
सैकड़ों लोग फूलमालाओं के साथ खड़े दोनों सपूतों का घंटों पहले से इंतजार करते रहे। जैसे ही सुशल और विजेंदर हवाई पट्टी से बाहर निकले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उन्हें देखना और उनसे मिलना चाहता था। बाहर निकलने तक दोनों पदक विजेताओं पर फूलों की वर्षा होती रही। हरियाणा के इन दोनों दिग्गजों के स्वागत में ढोल नगाड़े बजाकर लोग झूम रहे थे। दोनों के आते ही जोरदार आतिशबाजी हुई और पटाखे छोड़े गये।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहलवान सुशील कुमार और मुक्केबाज विजेंदर के स्वागत में भारी संख्या में खेलप्रेमी भी मौजूद थे। सुशील के गांव बपरोला और विजेंदर के गांव भिवानी से भी लोग उनके स्वागत के लिए दिल्ली पहुंचे।
खास बात यह है कि अपने-अपने गांवों के इन सपूतों के स्वागत के लिए सैकड़ों लोग कार, बसों और ट्रकों में भरकर यहां पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतमाज किये गये।
पदक विजेताओं के अलावा भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी, महासचिव रणधीर सिंह व अन्य सदस्य और खिलाड़ी स्वदेश लौटे। इन सभी का भी स्वागत किया गया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications