Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

होटल के दो सदस्य कोरोना संक्रमित, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच रद्द

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली ओडीआई सीरीज पर कोरोना की वजह से संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पहले दक्षिण अफ्रीका के एक खिलाड़ी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था जिसके बाद माना जा रहा था कि पहला वनडे मैच रद्द हो सकता है, लेकिन बाद में सभी खिलाड़ियों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दोनों टीमों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली थी। लेकिन अब मैच से ठीक पहले होटल स्टाफ के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसकी वजह से मैच शुरू होने में विलंब हो रहा है।

होटल स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें मैच को देर से शुरू किए जाने के लिए तैयार हैं। कोरोना पॉजिटिव की खबर आने की वजह से दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों व स्टाफ की बस मैदान में नहीं पहुंची। माना जा रहा कि सभी सभी खिलाड़ियों और स्टाफ का एक बार फिर से कोरोना टेस्ट कराया जाएगा, इसके बाद जब खिलाड़ियों की रिपोर्ट आ जाएगी उसके बाद ही दोनों टीमों के बीच मैच को शुरू किया जा सकता है। कोरोना के समय दोनों ही टीमें किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती हैं।

Story first published: Sunday, December 6, 2020, 13:14 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+