मीडिया के लोग सुबह से संवाददाता सम्मेलन के लिए चेपक स्टेडियम की लॉबी में इंतजार कर रहे थे। हालांकि इस तरह का कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं था लेकिन अचानक उन्हें बताया गया कि कुक दोपहर दो बजे पत्रकारों को संबोधित करेंगे।
इस घोषणा के बावजूद संशय की स्थिति बनी रही क्योंकि घोषणा में सम्मेलन के स्थान का उल्लेख नहीं किया गया था। दूसरी ओर, टीएनसीए के मीडिया प्रभारी बार-बार यह कहते सुने गए कि इस तरह का कोई कार्यक्रम नहीं है।
टीएनसीए के अधिकारी जैसे ही मीडिया के लोगों को यह बताने के लिए आगे आए कि कोई संवाददाता सम्मेलन नहीं होने जा रहा है, कुक बिना किसी सुरक्षा के बाहर आए और स्टेडियम के अंदर स्थित रेस्तरां में ही पत्रकारों को संबोधित करने लगे।
टीएनसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कुक को वापस जाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी। तब उस अधिकारी के गुस्से का ठिकाना नहीं रहा। उसने कहा, "अगर कुछ अनहोनी हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।"
इस घटना ने स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के साथ-साथ एक बात और साबित कर दिया कि बुधवार तक किसी भी प्रकार के सम्मेलन पर प्रतिबंध के बावजूद इंग्लैंड की टीम दुनिया भर की मीडिया को अपनी बात पहुंचाने के लिए कितनी बेताब है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।