For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs SA : जोफ्रा आर्चर ने फेंकी 2 सबसे खतरनाक गेंदें, लगना चाहिए था बैन पर नहीं हुई कार्रवाई

नई दिल्ली। इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में जारी है। लेकिन सीरीज का यह पहला मैच नया विवाद खड़ा कर चुका है। विवाद का कारण बने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर जिन्होंने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने से पहले अपने ओवर में लगातार 2 खतरनाक बीमर गेंदें फेंकी। आर्चर अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इस चक्कर में एनरिच नॉर्टजे उनकी खतरनाक गेंदबाजी का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।

फेंकी खतरनाक बीमर

फेंकी खतरनाक बीमर

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि साउथ अफ्रीका इंग्लैंड को 181 रनों पर समेटने के बाद दूसरी पारी में उतरा था। साउथ अफ्रीका का चाैथा विकेट फाफ डु प्लेसिस के रूप में गिरा। इसके बाद क्रीज पर नॉर्टजे आए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले सेकंड लास्ट ओवर आर्चर फेंकने आए। तब अफ्रीकी टीम का स्कोर 66 था। अफ्रीकी टीम की पारी का 19वां ओवर फेंकने आए आर्चर ने पहली 5 गेंदों पर 5 रन दिए, लेकिन आखिरी गेंद उन्होंने खतरनाक बीमर के रूप में फेंकी। गेंद बल्लेबाजी कर रहे नॉर्टजे के सिर की ओर आ रही थी कि तभी वह बचने के लिए खुद नीचे गिर गए। अंपायर ने इसे नो बाॅल दिया। आर्चर ने फिर अगली गेंद ऐसी ही फेंकी जिसपर फिर नॉर्टजे लड़खड़ाते हुए नीचे गिर गए। आर्चर की बल्लेबाजी देख सब हैरान रह गए आैर नॉर्टजे ने ग्लव्स उतार दिए। यह गेंद भी नो बाॅल थी लेकिन अंत में अंपायर ने अपना फैसला बदलकर आर्चर का ओवर खत्म कर दिया।

नहीं लगा कोई बैन

नहीं लगा कोई बैन

साउथ अफ्रीका टीम ने आर्चर की इस गेंदबाजी पर नाराजगी जाहिर की। अफ्रीकी गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर ने मैच के बाद कहा कि आर्चर पर बैन लगना चाहिए। उन्हें उम्मीद थी कि अंपायर एक्शन लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बात आईसीसी के नियम की करें तो अनुछेद 41.7 के अनुसार अगर कोई गेंदबाज दो बीमर डालता है तो उसपर एक इनिंग का बैन लगता है। लेकिन आर्चर के मामले में आईसीसी का कोई फैसला नहीं आया है। तीसरे दिन आर्चर फिर गेंदबाजी करते दिखे आैर उन्होंने नॉर्टजे का विकेट लिया जो 40 रन बनाकर आउट हुए।

आखिर क्या है बीमर?

आखिर क्या है बीमर?

बता दें कि क्रिकेट में बीमर का इस्तेमाल करना कई बार खतरनाक साबित भी हो जाता है। बीमर उस गेंद को कहते हैं जो बिना टप्पा खाए सीधी बल्लेबाज के सिर की ओर जाती है। अगर कोई गेंदबाज 2 बीमर फेंकता है तो उसे चेतावनी दी जाती है या फिर एक पारी के लिए बैन किया जाता है। गेंद गीली होने से कई बार हाथ से फिसलकर उछाल भरी चल जाती है लेकिन गेंदबाज फिर से या जानबूझ कर बीमर बॉल फेंकता है तो उस पारी में गेंदबाज को गेंदबाजी करने से रोका जाता है।

Story first published: Saturday, December 28, 2019, 15:59 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+