For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट क्रिकेट में ओवर की हर गेंद पर आई बाउंड्री, टूटने से बचा लारा का विश्व रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पोर्ट एलिजाबेथ में हुए तीसरे टेस्ट मुकाबले में साउथ अफ्रीका को एक पारी और 53 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में बड़ी आसानी से हथियार डाल दिए। लेकिन उनके स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने दूसरी पारी में ऐसी बल्लेबाजी की जिससे इतिहास खुद को दोहराता हुआ दिखा। महाराज ने एक ओवर की हर गेंद पर बाउंड्री लगाते हुए 28 रन बटोर डाले। उनका शिकार बने कप्तान जो रूट।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 499 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 209 पर ढेर हो गई। फोलोआन मिलने के बाद साउथ अफ्रीका फिर खेलने आई लेकिन इस बार भी उनकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। उनके 83 रनों पर 6 विकेट गिर चुके थे कि तभी आठवें नंबर पर उतरे केशव ने टीम को संभाला। एक तरफ विकेट गिरते रहे तो दूसरी तरफ केशव रन बनाने में जुटे रहे। असली मजा तब आया जब 82वां ओवर जो रूट फेंकने आए। इस ओवर में केशव ने 28 रन बटोरकर विश्व रिकाॅर्ड की बराबरी कर ली। वह टेस्ट में किसी एक ओवर में सबसे ज्यादा रन जुटाने के मामले में विंडीज के ब्रायन लारा व आस्ट्रेलिया के जयोर्ज बैली की बराबरी कर गए।

केशव ने ओवर की पहली तीन गेंदों पर चाैके जड़े। फिर अगली दो गेंदों पर 2 छक्के जड़ दिए। वहीं आखिरी गेंद पर वाई के 4 रन बटोर लिए। इसी के साथ केशव टेस्ट में किसी एक ओवर में सर्वाधिक रन बटोरने वाले लारा व बैली के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए। लारा ने जोबुर्ग में 2004 में तो बैली ने 2014 में एक ओवर में 28 रन जोड़ने का करिश्मा किया था। इसके अलावा केशव ने पोर्ट एलिजाबेथ में आखिरी विकेट लिए डेन पीटरसन के साथ 99 रनों की बड़ी साझेदारी करने का रिकाॅर्ड भी दर्ज कर लिया। इस जोड़ी से पहले पाकिस्तान के इंजमाम उल हक व मोहम्मद हाफिज के बीच इस मैच में 2007 में आखिरी विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई थी।

Story first published: Monday, January 20, 2020, 19:10 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+