For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019: श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 20 रनों से हराया

नई दिल्ली। क्रिकेट विश्व कप 2019 के 27वें मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड पर श्रीलंका ने 22 रनों की रोमांचक जीत हासिल कर ली। इस जीत ने विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लिश टीम को बड़ा झटका दिया है। इससे पहले इंग्लैंड पाकिस्तान के हाथों भी लीग मैच गंवा चुका है। अंतिम समय तक रोमांचक चले इस मुकाबले के साथ ही इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें क्रमशः तीसरे और पांचवें स्थान पर आ गईं हैं। दोनों ही टीमें 6-6 मैच खेल चुकी हैं।

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट पर 232 रन बना लिए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अप्रत्याशित तरीके से केवल 47 ओवर में ही 212 रन बनाकर ढेर हो गई। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने फिर अच्छी पारी खेली और अर्धशतक (57) बनाया लेकिन बेन स्टोक्स के अलावा बाकि कोई भी अंग्रेज बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका। स्टोक्स इस मैच मैच को अंत तक ले गए और एक समय वे जीत की ओर भी बढ़ने लगे थे लेकिन तभी प्रदीप ने वुड को आउट करके मैच श्रीलंका की ओर मोड़ दिया।

स्टोक्स ने 82 रन बनाए और वे अंत तक नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए मलिंका और डि सिल्वा और उदाना ने गेंदबाजी में अच्छा काम किया। खासकर मलिंगा ने पूरा अनुभव झोंकते हुए 4 विकेट लिए। जबकि लंकाई बल्लेबाजी में भी मैथ्युज का अनुभव काम आया और उन्होंने 85 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा कुसाल मेंडिस और फर्नांडों ने भी क्रमशः 46 और 49 रनों की पारियां खेली।

1
43670

Story first published: Friday, June 21, 2019, 23:13 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+