For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENGvsSL Match Preview : इंग्लैंड का सामना करने को तैयार श्रीलंका

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट ऐसे मोड़ पर जा पहुंचा है जहां किसी टीम को एक हार सेमीफाइनल की दाैड़ से दूर कर सकती है। टूर्नामेंट के 27वें मैच में श्रीलंका और मेजबान इंग्लैंड का आमना-सामना होगा। श्रीलंका के लिए यह आखिरी माैका रहेगा। उनके लिए करो या मरो जैसा मैच है। अगर हाते तो सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें लगभग टूट जाएंगी। वहीं इंग्लैंड जीत के साथ सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाना चाहेगा।

अंक तालिका में इंग्लैंड दूसरे स्थान पर काबिज है। इंग्लैंड अभी तक खेले 5 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक बटोर चुका है, वहीं श्रीलंका 5 मैचों में 4 अंकों के साथ छठे स्थान पर काबिज है। दोनों देशों के बीच विश्व कप में अभी तक 10 बार टक्कर हो चुकी है जिसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। इंग्लैंड ने 10 में से 6 मैच जीते तो श्रीलंका 4 मैचों में जीत दर्ज कर सकी। लेकिन एक खास बात यह है कि विश्व कप के पिछले तीन मुकाबलों में श्रीलंका ने इंग्लैंड को मात दी है।

साल 2015 में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 9 विकेट से चित्त किया था। 2011 में 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी, जबकि 2007 में इंग्लैंड को एक रोमांचक मुकबले में 2 रनों से हराया था। हालांकि इस बार इंग्लैंड खतरनाक मोड पर है। श्रीलंका के लिए जीत का चाैथा लगाना आसान नहीं रहने वाला। इयोन मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 71 गेंदों में 148 रन बनाकर जरूर श्रीलंकाई गेंदबाजों को चिंता में डाल दिया है।

{headtohead_cricket_7_2}

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
इंग्लैंड- इयोन मॉर्गन (c), आदिल राशिद, जोस बटलर (wk), जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मोइन अली, जो रूट, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर

श्रीलंका- लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, इसुरु उदाना, थिसारा परेरा, लाहिरु थिरिमाने, नुवान प्रदीप, धनंजया डी सिल्वा, मिलिंदा सिरिवर्दाना, दिमुथ करुणारत्ने (c), कुसल परेरा (wk), कुसल मेंडिस

Story first published: Thursday, June 20, 2019, 17:06 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+