ENG vs WI 1st Test: वेस्टइंडीज ने बनाई 114 रनों की बढ़त, इंग्लैंड की सधी शुरुआत
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच 4 महीने बाद दोबारा शुरु हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का पहला मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। साउथैम्पटन में खेले जा रहे इस मैच में कैरिबियाई खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। वेस्टइंडीज की टीम ने मैच के तीसरे दिन का खेल अपनी 57 रन पर एक विकेट से आगे शुरु किया और शानदार शुरुआत करते हुए बिना कोई विकेट खोये 100 रन पूरे कर लिये। यहां पर वेस्टइंडीज की टीम काफी मजबूत नजर आ रही थी।
और पढ़ें: 'भारतीय खिलाड़ियों को बाहर करने से पहले बात तक नहीं करते चयनकर्ता', आकाश-जाफर का खुलासा
तभी इंग्लैंड के गेंदबाजों ने 2 विकेट हासिल कर मैच में वापसी करने की कोशिश की। इंग्लैंड के लिये डोम बेस ने शाई होप के रूप में दूसरा विकेट हासिल किया जो कि 16 रन बनाकर खेल रहे थे और ब्रैथवेट का अच्छे से साथ दे रहे थे। शाई होप का कैच बेन स्टोक्स ने पकड़ा। होप के जाने के बाद वेस्टइंडीज के लिये शामराह ब्रुक्स ने पारी को संभाला और ब्रैथवेट का साथ दिया।
और पढ़ें: ENG vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने किया वनडे टीम का ऐलान, कई खिलाड़ियों को मिली जगह

ब्रैथवेट ने खेली 65 रनों की पारी खेली
ब्रैथवेट ने वेस्टइंडीज के लिये खेलते हुए अपने करियर का 18वां अर्धशतक पूरा किया, हालांकि इसके बाद वह ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। वेस्टइंडीज के लिये क्रेग ब्रैथवेट 65 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर LBW हो गये। लंच के बाद जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड को चौथा झटका दिया और शामराह ब्रुक्स जो कि 39 रन बनाकर खेल रहे थे उन्हें वापस पवेलियन भेजा। वहीं डॉम बेस ने ब्लैकवुड को एंडरसन के हाथों कैच कराकर 5वां झटका दिया।
चायकाल तक वेस्टइंडीज की टीम ने 5 विकेट खोकर 235 रन बना लिये थे और इंग्लैंड पर 31 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली थी।दिन के तीसरे और अंतिम सत्र में जेम्स एंडरसन ने उम्दा बैटिंग कर रहे रोस्टन चेज (47) को LBW आउट कर पारी में अपना तीसरा विकेट हासिल किया। चेज यहां अपनी फिफ्टी पूरी करने से चूक गए। 142 बॉल की इस पारी में छह चौके जमाए।

318 रन पर ऑलआउट हुई वेस्टइंडीज की टीम, बनाई 114 रनों की बढ़त
वेस्टइंडीज को 7वां झटका कप्तान जेसन होल्डर के रूप में लगा। उन्हें विपक्षी टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच कराया। होल्डर ने 14 गेंदों में की पारी में 5 रन बनाए। इससे पहले डॉवरिच ने 91 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। दिन का खेल खत्म होने से पहले विंडीज की पहली पारी 318 रन पर सिमट गई, इस पारी में क्रेग ब्रैथवेट (65), रोस्टन चेज (47) और विकेटकीपर बल्लेबाज शेन डॉवरिच (61) ने अपनी शानदार पारियों का योगदान दिया।
इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक (4/49) विकेट लिए। इसके बाद जेम्स एंडरसन (3/62) और स्पिन गेंदबाज डोमनिक बेस (2/51) ने विकेट हासिल किए।

इंग्लैंड ने की सधी शुरुआत
वहीं इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में सजग शुरुआत करते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाये 15 रन बना लिये हैं। इंग्लैंड के लिये डोमनिक सिब्ले 5 रन और रोरी बर्न्स 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में महज 204 रन बनाये थे और पूरी टीम शैनन गैब्रियल और जेसन होल्डर की गेंदबाजी के आगे ढेर हो गई थी। वेस्टइंडीज के लिये जेसन होल्डर ने 6 विकेट हासिल किये तो शैनन गैब्रियल ने 4 विकेट झटकने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
