For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs WI, Test: वेस्टइंडीज के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने, 4 विकेट से जीती टीम

ENG vs WI, 1st Test, Day 5 Highlights: WI beat ENG by 4 wickets in Southampton | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बाद साउथैम्पटन के मैदान पर खेले गये पहले टेस्ट मैच में कैरिबियाई खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज की। इंग्लैंड की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाये थे जिसके जवाब में कैरिबियाई टीम ने 318 रन बनाये। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जुझारूपन दिखाते हुए 313 रनों की पारी खेली और वेस्टइंडीज के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड के लिये जैक क्राउली ने 72 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: जब क्रिकेट से डरकर रोने लगे थे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन, खेल से हो गई थी नफरत

वहीं 200 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम के लिये शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन जर्माइन ब्लैकवुड की 95 रनों की पारी की बदौलत कैरिबियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की।

और पढ़ें: गौतम गंभीर ने बताया धोनी की सफलता के पीछे का राज, कहा- इस दिग्गज का रहा हाथ

चायकाल के बाद जोफ्रा आर्चर ने 37 रन बनाकर खेल रहे रोस्टन चेज को बटलर के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेज दिया। इसके बाद ब्लैकवुड ने डॉविरच के साथ पारी को आगे बढ़ाते हुए अपने करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया और धीरे-धीरे टीम को जीत की ओर ले जा रहे हैं।

इंग्लैंड के लिये जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट हासिल किये तो वहीं मार्क वुड ने एक विकेट हासिल किया है। वहीं आर्चर ने कैम्पबेल के पैर का अंगूठा चोटिल कर उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया है।

मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के खिलाड़ियों की ओर से दम दिखाने के बाद कैरिबियाई गेंदबाजों ने आखिरी सत्र में वापसी करते हुए इंग्लैंड के 8 विकेट गिरा दिये थे। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 302 रन बना लिये थे।

वहीं पांचवे दिन के पहले सत्र में कैरिबियाई गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी को जारी रखते हुए अच्छी लय में नजर आ रहे मार्क वुड को आउट कर इंग्लैंड को 9वां विकेट चटकाया। शैनन गैब्रियल ने मार्क वुड को डॉवरिच के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

और पढ़ें: गौतम गंभीर ने बताया धोनी की सफलता के पीछे का राज, कहा- इस दिग्गज का रहा हाथ

मार्क वुड के आउट होने के बाद जोफ्रा आर्चर ने कुछ अच्छे शॉट खेलकर पारी को बढ़ाने की कोशिश की लेकिन शैनन गैब्रियल के सामने वह भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 23 रन बनाकर आउट हो गये। गैब्रियल ने आर्चर को डॉवरिच के हाथों कैच कराया। इसके साथ ही इंग्लैंड की पूरी टीम 313 रनों पर ऑल आउट हो गई और वेस्टइंडीज की टीम आज के दिन के बचे हुए 91 ओवर्स में जीत के लिये 200 रनों की दरकार है।

ENGLAND VS WESTINDIES 1st TEST MATCH Live Score: लाइव स्कोर के लिये यहां क्लिक करें

और पढ़ें: DRS का यह बड़ा नियम खत्म करना चाहते हैं सचिन तेंदुलकर, कहा- बदलना चाहिये

वेस्टइंडीज के लिये शेनोन गैब्रियल ने एक बार फिर उम्दा गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाये, उन्होंने पहली पारी में इंग्लैंड के 4 विकेट हासिल किये थे। वहीं पहली पारी में 6 विकेट हासिल करने वाले कप्तान जेसन होल्डर को एक विकेट मिला है। रोस्टन चेस और अल्जारी जोसेफ ने भी दो दो विकेट चटकाये हैं।

Story first published: Monday, July 13, 2020, 5:43 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+