For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs WI: इंग्लैंड के गेंदबाज का दावा, ICC के लार बैन का निकाला तोड़

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच आईसीसी ने क्रिकेट को दोबारा शुरु करने के साथ ही मैदान पर गेंदबाजों को गेंद पर लार लगाने पर बैन लगा दिया है, हालांकि आईसीसी ने पसीना लगाने की इजाजत दी है। इस बीच खिलाड़ियों को नये नियमों में ढलने में वक्त लग रहा है। 4 महीने बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बाद साउथैम्पटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है। इस मैच के साथ ही आईसीसी की ओर से बनाये गये नये नियम भी लागू हो गये हैं।

और पढ़ें: नासिर हुसैन की ICC से बड़ी मांग, बदलना चाहते हैं टेस्ट क्रिकेट का यह नियम

इस बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने दावा किया है कि उन्होंने आईसीसी की ओर से लगाये गये लार बैन के नियम का तोड़ निकाल लिया है और रिवर्स स्विंग कराने के लिये गेंद को कैसे चमकाया जाये इस का तरीका निकाल लिया है।

और पढ़ें: ENG vs WI 1st Test: गैब्रियल-होल्डर के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, 204 रन पर हुआ ऑल आउट

पीठ के पसीने से चमका रहे गेंद

पीठ के पसीने से चमका रहे गेंद

मार्क वुड ने लार बैन के तोड़ के बारे में बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड के गेंदबाज इससे निपटने के लिये वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच में पीठ के पसीने से गेंद को चमका रहे हैं।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद मार्क वुड ने कहा,'लार पर बैन लगने के बाद अब पीठ का पसीना अहम बन गया है। केवल अपना पसीना हालांकि हम गेंद पर आपस में थोड़ा पसीना मिला रहे हैं। मुझे कुछ जिम्मी (एंडरसन) और जोफ्रा (आर्चर) से मिला।'

बल्लेबाजी में निराशा तो गेंद से करना होगा कुछ अलग

बल्लेबाजी में निराशा तो गेंद से करना होगा कुछ अलग

उल्लेखनीय है कि साउथैम्पटन में जारी टेस्ट मैच का दूसरा दिन इंग्लैंड के लिये निराशाजनक रहा, जहां पहली पारी में पूरी टीम महज 204 रन पर सिमट गई वहीं गेंदबाजी में भी इंग्लैंड की टीम को सिर्फ एक सफलता मिली और कैरिबियाई खिलाड़ियों ने 57 रन बना लिये। इस दौरान वुड ने माना कि इस मैच में अब तक उनकी टीम अपना बेस्ट प्रदर्शन देने में नाकाम रही है।

उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए यह अच्छा दिन नहीं रहा इसलिए काफी कुछ करने की जरूरत है। मैं कुछ विकेट लेना चाहूंगा। उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और उन्हें श्रेय मिलना चाहिए लेकिन 204 हमारा लक्ष्य नहीं था। हम 250 या 300 का स्कोर पसंद करते। गेंदबाजी में हमें शुरू से ही लय नहीं मिली। उन्होंने शुरू से अच्छी लाइन व लेंथ से गेंदबाजी की।'

कैरिबियाई टीम के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने

कैरिबियाई टीम के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने

गौरतलब है कि पहले मैच में कैरिबियाई गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, जहां कप्तान जेसन होल्डर ने करियर का सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 42 रन देकर 6 विकेट चटकाये तो वहीं पर शैनन गैब्रियल ने भी 4 विकेट झटके। इतना ही नहीं दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम ने संभल कर शुरुआत की और खराब रोशनी के कारण खेल रोकने से पहले तक एक विकेट खोकर 57 रन बना लिए।

आपको बता दें कि मैच का पहला दिन बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते 3 घंटे देरी से शुरु हुआ। बार-बार बारिश के चलते इस दिन केवल 100 गेंदों का खेल हो सका। वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल का विकेट गंवाकर 19.3 ओवर में 57 रन बना लिए थे। कार्लोस ब्रेथवेट 20 और शाई होप तीन रन बनाकर खेल रहे थे।

Story first published: Saturday, July 11, 2020, 15:51 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+