
रोस्टन चेज ने रचा इतिहास
वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज ने कैरिबियाई टीम के लिये पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके जो कि पिछले 70 सालों में किसी भी कैरिबियाई स्पिनर की ओर से एक पारी में लिये गये सबसे ज्यादा विकेटों का रिकॉर्ड है।
इससे पहले साल 1950 में ए एल वेलेंटाइन ने मैनचेस्टर के मैदान पर पांच विकेट झटके थे। रोस्टन चेज ने अपने करियर में तीसरी बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। इससे पहले मैनचेस्टर के मैदान पर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ग्रीम स्वान ने 7 साल पहले 5 विकेट लेने का कारनामा किया था। मैनचेस्टर में रोस्टन चेज ने रॉरी बर्न्स, जैक क्रॉले, डोम सिब्ले, ऑली पोप और सैम कर्रन के विकेट झटके।

35 साल बाद स्पिनर ने लिया पहला विकेट
इतना ही नहीं रोस्टन चेज ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर एक और बड़े कारनामे को अंजाम दिया। वह 35 साल बाद इस ग्राउंड पर पहला विकेट हासिल करने वाले स्पिनर बनें। रोस्टन चेज ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रॉरी बर्न्स को LBW किया था।
इससे पहले साल 1985 में खेली गई एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के जॉन एम्बुरे ने ऑस्ट्रेलिया के केप्लर वेसेल्स को आउट करके यह कारनामा किया था।

इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज रहे फ्लॉप
गौरतलब है कि इंग्लैंड की पहली पारी में डॉमनिक सिब्ले और बेन स्टोक्स को छोड़ दिया जाये तो बाकी बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने में खासा परेशानी हुई। पहले मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी के हीरो रहे जैक क्रॉउली और क्रिस वोक्स पहली-पहली गेंद पर ही आउट हो गए। वहीं ओली पोप 7, रॉरी बर्न्स 15, कप्तान जो रूट 23 रन पर आउट हो गए। जोस बटलर एक बार फिर अच्छी शुरुआत को तब्दील करने में नाकामयाब रहे और 40 रन बनाकर अपना विकेट फेंक दिया।


Click it and Unblock the Notifications
