For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs WI: इंग्लैंड को हरा वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, बनी पहली टीम

ENG vs WI, 1st Test, Day 5 Highlights: WI beat ENG by 4 wickets in Southampton | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। टी20 प्रारूप की चैम्पियन मानी जाने वाली वेस्टइंडीज टीम ने कोरोना काल में इंग्लैंड को चौंकाते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की और इतिहास रच दिया। कोरोना वायरस के बीच पिछले 117 दिनों के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई। साउथैम्पटन में जैविक माहौल के बीच खेले गये इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही कोरोना वायरस के ब्रेक के बाद मैच जीतने वाली पहली टीम वेस्टइंडीज बन गई है। इसके साथ ही क्रिकेट के नये अध्याय की शुरुआत हुई है।

और पढ़ें: इंग्लैंड की टीम के लायक नहीं है यह खिलाड़ी, पूर्व कप्तान ने की बाहर करने की मांग

इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और 204 रन बनाये, जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 318 रन बनाये और इंग्लैंड पर 114 रनों की बढ़त हासिल की। वहीं इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 313 रन बनाकर वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिये 200 रनों का लक्ष्य रखा। इसे कैरिबियाई टीम ने 64.2 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

और पढ़ें: जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उड़ाया था मयंक अग्रवाल के तिहरे शतक का मजाक, फिर मांगनी पड़ी माफी

प्वाइंटस टेबल में खुला कैरिबियाई टीम का खाता

प्वाइंटस टेबल में खुला कैरिबियाई टीम का खाता

इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में अपने पहले प्वाइंटस भी जमा कर लिये हैं। वेस्टइंडीज को इस मैच में जीत के साथ 40 प्वाइंटस हासिल हुए हैं और वो प्वाइंटस टेबल में अब 7वें स्थान पर पहुंच गई है। वेस्टइंडीज की टीम ने साउथैम्पटन में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और दोनों पारियों में इंग्लिश बल्लेबाजों को खुद पर हावी होने से रोका।

दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 16 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड में जैव सुरक्षित वातावरण में ही खेला जाएगा।

होल्डर ने की शानदार कप्तानी, गैब्रियल ने झटके 9 विकेट

होल्डर ने की शानदार कप्तानी, गैब्रियल ने झटके 9 विकेट

वेस्टइंडीज की टीम में चोट से वापसी करने वाले शैनन गैब्रियल ने जबरदस्त खेल दिखाया और मैच के दौरान 9 विकेट हासिल किये। गैब्रियल ने पहली पारी में 4 विकेट हासिल किये तो दूसरी पारी में 5 विकेट झटक कर टीम की जीत की राह पक्की की। गैब्रियल के शानदार प्रदर्शन के लिये उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने भा शानदार कप्तानी करते हुये बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया।

जेसन होल्डर ने पहली पारी में 42 रन देकर 6 विकेट चटकाकर इंग्लैंड की कमर तोड़ने का काम किया तो दूसरी पारी में उन्हें एक ही सफलता मिली। हालांकि वह टीम को मैच जिताने वाले खिलाड़ी बने और दूसरी पारी में 14 रन पर नाबाद रहे।

आर्चर के आतंक से ब्लैकवुड ने बचाया, दिलाई जीत

आर्चर के आतंक से ब्लैकवुड ने बचाया, दिलाई जीत

वेस्टइंडीज के लिये दूसरी पारी में रनों का पीछा करना आसान नहीं रहा। जोफ्रा आर्चर ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से कैरिबियाई टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था लेकिन जर्मेन ब्लैकवुड की आतिशी पारी से वेस्टइंडीज जीत हासिल करने में कामयाब रही। जोफ्रा आर्चर की खतरनाक गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज ने महज 27 रन पर अपने 3 विकेट खो दिये थे और सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल अंगूठे में चोट के कारण वापस पवेलियन लौट गये थे। यहां पर जर्मेन ब्लैकवुड ने रोस्टन चेज के साथ पारी को संभाला और 73 रनों की बेहद जरूरी साझेदारी की। ब्लैकवुड ने कैरिबियाई टीम के लिये 95 रनों की पारी खेली। हालांकि वह अपना शतक लगाने से चूक गये।

इंग्लैंड के लिये जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट चटकाये तो बेन स्टोक्स ने 2 और मार्क वुड ने एक विकेट हासिल किया।

Story first published: Wednesday, July 15, 2020, 15:02 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+