For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs WI: ICC का नियम तोड़ने के जुर्म में जोफ्रा आर्चर पर लगा भारी जुर्माना

ENG vs WI: Jofra Archer fined by ECB, will rejoin England squad for Third test | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में आईसीसी का नियम तोड़ने के चलते मैनचेस्टर टेस्ट में नहीं खेल पाने वाले युवा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर आखिरकार फैसला आ गया है। जहां नियम तोड़ने के चलते ईसीबी ने जोफ्रा आर्चर को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया था वहीं इस मुद्दे पर फैसला सुनाते हुए शनिवार को उन्हें चेतावनी देने के साथ उन पर जुर्माना लगा दिया है।

ईसीबी ने इस मामले में बयान जारी करते हुए बताया कि आईसीसी की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के लिये बनाये गये सख्त बायो-सिक्योर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के तहत आर्चर को आधिकारिक चेतावनी देने के साथ जुर्माना भी लगाया गया है। ईसीबी ने बताया कि उन्हें यह सजा शुक्रवार की शाम को हुई अनुशासनात्मक सुनवाई के बाद दी गई है।

और पढ़ें: ENG vs WI: डॉमनिक सिब्ले ने तोड़ा ICC का नियम, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

उल्लेखनीय है कि साउथैम्पटन से मैनचेस्टर पहुंचने के बीच जोफ्रा आर्चर बीच में कुछ वक्त के लिये अपने घर चले गये थे जो कि बायो-सिक्योर प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। आर्चर ने इस बारे में अपनी गलती को स्वीकार करते हुए माफी मांग ली थी। इस बारे में आईसीसी ने ट्वीट कर जानकारी दी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ साउथैम्पटन टेस्ट से बाहर करने के बाद ऑर्चर 5 दिनों के लिये आइसोलेशन में हैं, इसके बाद उन्हें दो बार कोविड-19 टेस्ट कराना होगा और नेगेटिव आने पर ही वह मंगलवार को टीम के बाकी सदस्यों के साथ जुड़ पाएंगे।

और पढ़ें: ENG vs WI: वेस्टइंडीज ने बचाया फॉलोऑन, इंग्लैंड ने बनाई 182 रनों की बढ़त

गौरतलब है कि साउथैम्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को सीधे मैनचेस्टर पहुंचना था लेकिन जोफ्रा आर्चर मैनचेस्टर पहुंचने से पहले अपने घर गये।

आपको बता दें कि जोफ्रा आर्चर की इस गलती के चलते ईसीबी को करोड़ो पाउंड का नुकसान हो सकता था हालांकि फिलहाल मामला ज्यादा गंभीर नहीं होने के चलते उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

Story first published: Monday, July 20, 2020, 3:41 [IST]
Other articles published on Jul 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+