Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लीड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने शाई होप, ट्विटर गदगद

लीड्स। पिछले काफी समय से खराब प्रदर्शन के चलते आलोचनाओं को झेल रही वेस्टइंडीज की टीम ने करारा जवाब दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली वेस्टइंडीज की हर तरफ तारीफ हो रही है। शाई होप के धमाकेदार शतक की मदद से वेस्ट इंडीज टीम ने लीड्स टेस्ट में 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों हारने के बाद विंडीज टीम ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। शाई होप ने दोनों पारी में शतक लगाया। इसी के साथ शाई होप इंग्लैंड के लीड्स मैदान पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

शाई होप रहे हीरो

शाई होप रहे हीरो

वेस्ट इंडीज की जीत के नायक शाई होप रहे। होप ने पहली पारी में 147 और दूसरी पारी में नाबाद 118 रन बनाकर मैच जिताया। वेस्ट इंडीज टीम के लिए ये जीत किसी करिश्मे से कम नहीं, उन्होंने करीबन 17 साल बाद इंग्लैंड को उनके घरेलू मैदान पर हराया है।

अश्विन ने दी वेस्टइंडीज को बधाई

वेस्टइंडीज की इस शानदार जीत के बाद ट्विटर पर बधाइयों का तांता लग गया। भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने ट्वीट किया- "लीड्स में कितना बेहतरीन खेल देखने को मिला, यह टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अहम है। दोनों टीमों ने मैच को रोमांचक मोड़ पर ले जाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।"

'तीसरे टेस्ट में भी कुछ ऐसा ही खेल दिखाएंगे'

अपने दूसरे ट्वीट में अश्विन ने लिखा- "जेसन होल्डर और उनके खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उम्मीद करता हूं कि आप लोग तीसरे टेस्ट में भी कुछ ऐसा ही खेल दिखाएंगे।"

खराब टीम ने 5 विकेट से मैच जीता

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर डेरेन सैमी ने लिखा, "इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन जीत के लिए जेसन होल्डर और उनकी टीम पर मैं बहुत गर्वित महसूस कर रहा हूं। खराब टीम ने 5 विकेट से मैच जीता।"

शेन वॉर्न ने दी वेस्टइंडीज की टीम को बधाई

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न ने लिखा- एक शानदार टेस्ट मैच जीतने पर वेस्टइंडीज को बधाई। वापसी के साथ सीरीज में बराबरी करते हुए टीम ने क्या अद्भुत प्रदर्शन किया है।

कुमार संगकारा ने लिखा

"वेस्टइंडीज ने शानदार जीत दर्ज की। हिम्मत दिखाई। शाई होप और पूरी टीम को शुभकामनाएं।"

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+