Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका ने एकदिवसीय श्रृंखला पर कब्जा किया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 317 रनों का स्कोर खड़ा किया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (62), एबी डीविलियर्स (61) और जेपी डुमिनी ने नाबाद 59 रन बनाए। इसके अलावा जोहान बोथा नाबाद (28), कप्तान ग्रीम स्मिथ (14) और कोलिन इंग्राम ने एक रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक दो विकेट कप्तान शाहिद अफरीदी ने झटके जबकि तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और मोहम्मद हफीज के खाते में एक-एक विकेट आया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत धमाकेदार रही। सलामी बल्लेबाज शाहजैब हसन (39) और मोहम्मद हफीज (59) ने पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में 82 रन बनाए लेकिन हसन के पेवेलियन जाते ही पाकिस्तानी टीम ताश के पत्तों की तरह धाराशाई हो गई।

पाकिस्तान की ओर से उमर अकमल ने सर्वाधिक (60) रन बनाए। इसके बाद अब्दुल रज्जाक ने (39) जबकि शाहिद अफरीदी ने 24 रनों की पारी खेली।

पाकिस्तान की पूरी टीम 44.5 ओवर में 260 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से जैक्स कालिस और रोबिन पीटरसन ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि तेज गेंदबाज डेल स्टेन दो और तोत्सोबे व जोहान बोथा ने एक-एक विकेट झटके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 9, 2010, 15:00 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+