For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs WI: जो डेनली के साथ हुए बर्ताव से खुश नहीं केविन पीटरसन, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हार मिलने के बाद ईसीबी ने मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बल्लेबाज जो डेनली को बाहर कर दिया गया। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इस बात को लेकर कहा कि जो डेनली के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया। पीटरसन का मानना है कि साउथैम्पटन टेस्ट के बाद जिस तरह से वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट से डेनली को बाहर किया गया वह 'वास्तव में काफी दुखद' है।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के लिए 15 टेस्ट मैच खेलने वाली जो डेनली पिछले कुछ समय से अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी खेल पाने में नाकाम रहे हैं। साउथैम्पटन टेस्ट के दौरान जो डेनली ने 18 और 29 रनों की पारी खेली जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

और पढ़ें: कपिल देव ने किया खुलासा, बताया आखिर क्यों बनें तेज गेंदबाज

खबरों के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट टीम प्रबंधन की ओर से उन्हें लगातार 100 गेंद खेलने के लिए कहा जाता था।

पीटरसन ने 'बेटवे' पर लिखा, 'डेनली के साथ जिस तरह का बर्ताव हुआ, खासकर टीम प्रबंधन द्वारा 100 गेंद खेलने के लिए कहा जाना काफी दुखद है। मैंने डेनली को बिग बैश (ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग) टूर्नामेंट में दो सत्र पहले देखा था। वह मैदान में आते ही बड़े शॉट खेलने लगता था। मेरी टीम मेलबर्न स्टार्स के खिलाड़ी उनका यह हाल देख कर आश्चर्यचकित हैं। मैं इंग्लैंड के लिए भी उसके साथ खेला हूं। वह आक्रामक बल्लेबाज है और उसके पास हर तरह के शॉट हैं।'

पीटरसन ने आगे कहा, 'मैं चाहूंगा कि उसे खुल कर खेलने की छूट मिले। वह अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है तो फिर टेस्ट टीम से उसकी छुट्टी करिये लेकिन 100 गेंद खेलने के लिए कहना और ऐसा नहीं करने पर टीम से बाहर करना दुर्भाग्यपूर्ण है।'

और पढ़ें: 26 सितंबर से UAE में खेला जायेगा IPL 2020, 8 नवंबर को होगा फाइनल मैच: Reports

आपको बता दें कि खराब प्रदर्शन के चलते जो डेनली को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है। इससे पहले पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने डेनली की आलोचना करते हुए कहा था कि वह इंग्लैंड की टीम में खेलने के लायक नहीं है, जो रूट के वापस लौटने पर इस खिलाड़ी को बाहर कर देना चाहिये।

Story first published: Saturday, July 18, 2020, 15:38 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+