For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENG vs WI: बेन स्टोक्स ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, बनें ऐसा करने वाले दूसरे इंग्लिश कप्तान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस में करीब 117 दिन तक ठप्प रहने के बाद इंग्लैंड के साउथैम्पटन में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने टेस्ट मैच के साथ वापसी की। करीब 3 महीनों तक खेल से दूर रहने वाले प्रशंसकों के लिये यह मैच काफी मजेदार रहा। जहां फैन्स को मैच का पहला दिन बारिश की वजह से धुल जाने पर निराशा हाथ लगी तो वहीं आईसीसी की ओर से कोरोना से बचने के लिये बनाये गये नियमों के बीच खिलाड़ियों को खेलते देखने का लुत्फ भी उठाया। इस बीच इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते पहले मैच का हिस्सा नहीं बन पाये और टीम की कमान हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को सौंप दी गई।

और पढ़ें: इंग्लैंड की टीम के लायक नहीं है यह खिलाड़ी, पूर्व कप्तान ने की बाहर करने की मांग

बेन स्टोक्स ने बतौर कप्तान इस मैच में अपने नेतृत्व के हुनर को तो दिखाया लेकिन वेस्टइंडीज के हाथों टीम को हारने से नहीं बचा सके। इस हार के साथ ही बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास का एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ ही वह एक खास क्लब का हिस्सा बन गये जिसमें शामिल होने के बारे में शायद ही कोई खिलाड़ी सोचता है।

और पढ़ें: IND vs AUS: तय है ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत का जाना, पर गांगुली ने की खास मांग

ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान बनें बेन स्टोक्स

ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान बनें बेन स्टोक्स

इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में टीम की कमान संभालने वाले बेन स्टोक्स 81वें खिलाड़ी थे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के साथ ही वह अपनी कप्तानी में इंग्लैंड के लिये पहले ही मैच में मात झेलने वाले दूसरे कप्तान बनें। इस लिस्ट में उनसे पहले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान माइकल वॉन का नाम है जो कि इस मैच से पहले इस क्लब में अकेले शामिल थे। माइकल वॉन ने साल 2003 में टीम की कमान संभाली थी और उन्हें उसमें हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड का हारना जरूरी, देखें आंकड़े

इंग्लैंड का हारना जरूरी, देखें आंकड़े

वहीं 2013-14 की एशेज सीरीज के बाद से इंग्लैंड की टीम के टेस्ट सीरीज (2 से ज्यादा मैच) के आंकड़ों पर नजर डाली जाये तो इंग्लिश टीम ने अब तक 24 सीरीज खेली हैं और 22 बार ऐसा हुआ है कि उसे सीरीज में कम से कम एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान सिर्फ एक ही टीम ऐसी रही है जो इंग्लैंड को सीरीज के दौरान एक भी मैच हरा पाने में नाकाम रही है और वो है श्रीलंका, जिसे 2016 और 2018-19 की सीरीज के दौरान खेले गये सभी 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, सीरीज में बनाई बढ़त

वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, सीरीज में बनाई बढ़त

गौरतलब है कि साउथैम्पटन में खेले गये इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड को चौंकाते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की और इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही कोरोना वायरस के ब्रेक के बाद मैच जीतने वाली पहली टीम वेस्टइंडीज बन गई है।

आपको बता दें कि इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और 204 रन बनाये, जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 318 रन बनाये और इंग्लैंड पर 114 रनों की बढ़त हासिल की। वहीं इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 313 रन बनाकर वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिये 200 रनों का लक्ष्य रखा। इसे कैरिबियाई टीम ने 64.2 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

Story first published: Wednesday, July 15, 2020, 15:04 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+