For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जेम्स एंडरसन ने तोड़ा ICC का नियम, कैमरे में कैद हुई उनकी ऐसी हरकत

नई दिल्ली। विंडीज-इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज का आगाज करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पटरी पर लाैटा दिया है। विंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। इस मैच में कई ऐसी चीजें देखने को मिलीं जो इससे पहले कभी नहीं मिलीं। स्टेडियम में बिना दर्शकों के मैच हुआ, यहां तक कि खिलाड़ी मैदान पर एक दूसरे से हाथ मिलाते भी नहीं दिखे। कोरोना वायरस के कारण कई नियम खिलाड़ियों पर लागू हैं। लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन आईसीसी का नियम तोड़ते हुए दिखे।

कैमरे में कैद हुई घटना

कैमरे में कैद हुई घटना

दरअसल, आईसीसी ने खिलाड़ियों पर गेंद पर लार का इस्तेमाल करने से मना किया है, लेकिन एंडरसन ऐसा करते दिखे। उनकी इस हरकत का वीडियो कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि पहले टेस्‍ट मैच के पांचवें दिन उन्‍होंने गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्‍तेमाल किया था। हालांकि जिस वीडियो को फैंस सबूत के तौर पर वायरल किया जा रहा है, उसमें कैमरे के एंगल की वजह से यह स्‍पष्‍ट नहीं हो रहा है कि एंडरसन गेंद पर लार लगा रहे हैं या फिर पसीना। लेकिन वो वीडियो में गेंद पर कुछ लगाते हुए दिख रहे हैं और कैमरे के एंगल की वजह से चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।

ICC ने जारी की हैं गाइडलाइन्स

ICC ने जारी की हैं गाइडलाइन्स

बता दें कि मैच शुरू होने से पहले आईसीसी ने कुछ गाइडलाइन्स जारी की थी। गेंद पर लार का इस्तेमाल करना भी मना है। इनके अलावा खिलाड़ी दस्ताने, शर्ट, पानी की बोतल, बैग या स्वेटर साझा नहीं कर सकते। कोई बॉल बॉय नहीं होगा, और ग्राउंड स्टाफ मैदान पर खिलाड़ियों के 20 मीटर के दायरे में नहीं जाएगा। इससे दो वर्ग मीटर के सामाजिक दूरी नियम का पालन करना होगा। स्कोर दर्ज करने का पूरा काम डिजिटल होगा। यानी स्कोरर पेन और पेंसिल साझा नहीं करेंगे। मान्यता प्राप्त कर्मियों कोविद ट्रैकर कार्ड के माध्यम से ट्रैक किया जाएगा जिसमें चिप लगी होगी।

ऐसे जीता विंडीज

बता दें कि इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और 204 रन बनाये, जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 318 रन बनाये और इंग्लैंड पर 114 रनों की बढ़त हासिल की। वहीं इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 313 रन बनाकर वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य रखा। इसे कैरिबियाई टीम ने 64.2 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

Story first published: Monday, July 13, 2020, 18:25 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+