इंग्लैंड को पहले टेस्ट में मात देने पर खुश हुए जेसन होल्डर, दिया ये बयान
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कहर के बीच विंडीज क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विंडीज ने 4 विकेट से मैच अपने नाम किया। मैच समाप्ति के बाद कप्तान जेसन होल्डर इंग्लैंड को माच देने पर काफी खुश नजर आए। उन्होंने इस जीत को एक ऐतिहासिक जीत माना है।
होल्डर ने मैच के बाद कहा, ''यह जीत हमारी सर्वश्रेष्ठ जीत में से एक है। चाैथे दिन का खेल काफी मुश्किल था और गेंदबाज लगातार गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने अपना सब कुछ दिया। यह टेस्ट क्रिकेट के लिए मुश्किल दिन था।'' काफी लंबे समय के बाद क्रिकेट शुरू होने पर होल्डर ने कहा, ''मैं नहीं समझता कि कोई भी टीम जानती थी कि यह कैसे होगा घर पर बैठकर सबकुछ करना। हमें खेलने का मौका मिला लेकिन मानसिक तौर पर आप कभी सुनिश्चित नहीं होते हो, लेकिन यह इच्छाशक्ति थी। दांव पर क्या है, यह हम सब जानते थे।''
उन्होंने आगे कहा, ''अगर हम कल ही विकेट हासिल कर लेते तो हमारा काम और आसान हो जाता, लेकिन हमने अंतिम दिन मैच में वापसी की।'' इसके अलावा होल्डर ने टीम की जीत के हीरो रहे जर्मेन ब्लैकवुड की भी जमकर तारीफ की। जर्मेन ने शुरुआती विकेट जल्दी गिर जाने के बाद एक छोर संभाले रखा और 95 रनों की पारी खेली। उन्होंने आगे कहा, ''उनकी पारी शानदार है। जब वह आउट हुए मैं काफी निराश हुआ। उनके खेलने ता तरीका ऐसा ही है। वह हमेशा मेहनत करते हैं और आज उनका दिन था।''
बता दें कि इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और 204 रन बनाये, जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 318 रन बनाये और इंग्लैंड पर 114 रनों की बढ़त हासिल की। वहीं इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 313 रन बनाकर वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिये 200 रनों का लक्ष्य रखा। इसे कैरिबियाई टीम ने 64.2 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
