5 कप्तान जिन्होंने टीम की बेहतरी के लिए खुद छोड़ दी कप्तानी
नई दिल्ली। बतौर टीम का कप्तान होने के किसी भी कप्तान की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है अपने टीम को जीत दिलाना। इसी कर्तव्य का पालन करने के लिए कई ऐसे कप्तान भी हैं जिन्होंने खुद कप्तानी छोड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी है।
IPL में थर्ड अंपायर बन सकते हैं आप, जानें कैसे?
किसी भी कप्तान के खुद प्रदर्शन नहीं कर पाने पर अपने पद से इस्तीफा देकर दूसरे को इसका मौका देना एक बड़ी बात होती है, लेकिन कई ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने ऐसा करके दिखाया है। पिछले आईपीएल सीजन में कई टीमों के ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने खुद के प्रदर्शन के आधार पर अपना पद छोड़ दूसरे खिलाड़ी को इसका मौका दिया। आइये डालते हैं इन पांच कप्तानों पर नजर

कुमार संगाकारा
डेक्कन चार्जर्स के कप्तान कुमार संगाकारा ने आईपीएल के 2012 सीजन में कप्तानी छोड़कर कैमरून व्हाइट को इसकी कमान सौंपी थी। इस परिवर्तन ने टीम को नॉकआउट मुकाबलों से बाहर जाने से बचाया था।

रिकी पॉटिंग
रिकी पॉटिंग को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था और वह सचिन तेंदुलकर के साथ पारी की ओपनिंग करते थे। लेकिन बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से उन्होंने यह जिम्मेदारी रोहित शर्मा को दी और खुद टीम को बाहर से अपने अनुभव के आधार पर मदद की और मुंबई ईंडियंस आईपीएल की चैंपियन बनी।

शिखर धवन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के कप्तान शिखर धवन ने आईपीएल के 2013 सीजन में टीम चौथे नंबर पर रही लेकिन अगले सीजन में टीम बेहतर नहीं कर सकी जिसकी वजह से उन्होंने अपनी कप्तानी छोड़ी और डैरन सैमी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी।

डेनियल विटोरी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान डेनियल विटोरी ने शुरुआती सीजन में जबरदस्त गेंदबाजी करते रहे जिसके चलते मुथैया मुरलीधरन को टीम में शामिल नहीं किया गया। लेकिन बाद में खराब प्रदर्शन की वजह से उन्होंने खुद को टीम से अलग किया और विराट कोहली को टीम की कमान सौंपी।

एडम गिलक्रिस्ट
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान गिलक्रिस्ट ने 2009 में में आईपीएल जीतने में अहम भूमकिा निभायी थी। लेकिन बाद में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने डेविड हसी को यह जिम्मेदारी दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications