कोलकाता टेस्ट से पहले केएल राहुल चोटिल, 2 साल बाद इस सलामी बल्लेेबाज की हो सकती है वापसी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का 30 सितंबर से कोलकाता में शुरू हो रहे भारत-न्यूजीलैंड दूसरेे टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है। दरअसल, उनको कानपुर टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते हुए चोट लग गई थी। उनकी जगह भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम में शामिल किया जा सकता है।
2 साल बाद हो सकती है वापसी
केएल राहुल को कानपुर टेस्ट के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। गौतम गंभीर को अगर टीम में मौका मिलता है तो 2014 के बाद से उनका यह पहला मौका होगा। गंभीर ने आखिरी टेस्ट मैच इसी साल ओवल में इंग्लैण्ड के खिलाफ खेेला था। हालांकि, उस मैच में वह कमाल नहीं कर पाए थे। केेएल राहुल के कोलकाता टेेस्ट में खेलने पर अंतिम फैसला आज शाम तक हो पाएगा।
केंद्रीय मंत्री के बेटे ने सेना फंड में किया दान फिर भी हुई आलोचना, जानिए क्यों
इसलिए मिल सकता है मौका
गौतम गंभीर को चयनकर्ता इसलिए भी मौका दे सकते हैं क्योंकि उन्होंने घरेलू मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन किया है। दिलीप ट्रॉफी में उन्होंने इंडिया ब्लू की तरफ से कप्तानी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था।
रिलायंस जियो बिना जानकारी के दूसरे देशों को बेच रहा है आपका पर्सनल डाटा !
साथ ही वह आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान भी हैं तो इस लिहाज से वह कोलकाता की पिच को बखूबी समझते हैं।
गौतम गंभीर का टेस्ट रिकॉर्ड
गौतम गंभीर ने 2007 वर्ल्ड टी-20 और 2011 आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत को जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली पारियां खेली थीं। गौतम गंभीर ने भारत के लिए 56 टेस्ट मैचों में करीब 43 की औसत से 4,046 रन बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

