विश्व कप से पहले विंडीज क्रिकेट बोर्ड में आया भूचाल, हुए कई बड़े बदलाव
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 को शुरू होने में कुछ ही समय बचा है लेकिन इससे पहले विंडीज क्रिकेट बोर्ड में भूचाल आ गया है। बोर्ड ने विश्व कप से पहले विवादों से घिरे रहने वाले कोच रिचर्ड पायबस को पद से बर्खास्त कर दिया है। अब उनकी जगह फ्लायड रीफर को विंडीज टीम का कोच नियुक्त किया गया। अचानक इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया, क्योंकि नए कोच को टीम खिलाड़ियों के साथ तालमेल बनाने में थोड़ा समय लगता है।
इसके अलावा चयन समिति में भी व्यापक पैमाने पर बदलाव हुआ है। कर्टनी ब्राउन की जगह राबर्ट हैंस चयन समिति के अंतरिम प्रमुख होंगे। कैरेबियाई क्रिकेट बोर्ड की पूरी चयन समिति ही बदल दी गई है। बोर्ड अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा कि हैंस के रूप में हमें अपनी चयन नीति के अनुरूप काम करने वाला अंतरिम अध्यक्ष मिल गया है। हमें उम्मीद है कि रीफर के साथ वेस्टइंडीज क्रिकेट फिर नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
हैरानी भरी बात यह है कि पायबस को इसी साल जनवरी में टीम का अंतरिम हेड कोच नियुक्त किया गया था। बोर्ड ने यह फैसला इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले लिया था जिसमें कैरेबियाई टीम 2-1 से विजयी रही थी। पायबस ने निक पोथास की जगह कोच का पद संभाला था लेकिन अब उनको अचानक पद से हटाना टीम के लिए मुश्किल साबित भी हो सकता है। बता दें कि विंडीज को अपना पहला मैच 31 मई को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। विश्व कप की शुरूआत 30 मई को होगी जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
