Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: आंद्रे रसेल ने लिया बदला, यूं ठोके कागिसो रबाडा को लगातार 2 जबरदस्त छक्के

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 में कोलकाता नाईट राइडर्स के आंद्रे रसेल का बल्ला लगातार आग उगलता जा रहा है। मैदान कोई भी हो, रसेल चाैकों-छक्कों की बरसात करने से नहीं थम रहे। शुक्रवार को ईडन गार्डन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रसेल ने 21 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे। इस दाैरान रसेल ने तेज गेंदबाज कागिसो रबाड़ा के ओवर में 2 लगातार जबरदस्त छक्के ठोकते हुए अपना बदला ले लिया है।

दरअसल, इसी सीजन के 9वें मैच में दिल्ली ने कोलकाता को सुपर ओवर में हराया था। दिल्ली ने 10 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता के लिए जब आंद्रे रसेल आए तो उन्हें रबाडा ने सीधा बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया था, जिस कारण कोलकाता सुपर ओवर में हार बैठी। रसेल ने इसी मैच का बदला अब रबाडा से अपने से लिया। दिल्ली के लिए 18वां ओवर रबाडा फेंकने आए। सामने रसेल थे जो 15 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे थे। ओवर की पहली गेंद रबाडा ने शाॅट रखी, जिसे रसेल ने बल्ले का ऊपरी हिस्सा लगने के बाद ओवर फाइन लेग की ओर 6 रन के लिए भेज दिया। वहीं अगली गेंद भी रबाडा ने ऐसी ही रखी जिसे एक बार फिर रबाडा ने उसी दिशा में 6 रनों के लिए भेज दिया।


फाॅर्म में हैं रसेल
इस सीजन में रसेल गजब की फाॅर्म में नजर आ रहे हैं। चाैकों की बरसात से ज्यादा छक्कों की बरसात कर रहे हैं। रसेल अभी तक खेले 7 मैचों में 100.66 की औसत से 302 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। यह तूफानी खिलाड़ी 20 चाैकों के अलावा 29 छक्के लगा चुका है। इस सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रसेल सबसे आगे हैं। उनके पीछे क्रिस गेंल हैं जो 18 छक्के लगा चुके हैं।

Story first published: Friday, April 12, 2019, 23:01 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+