नई दिल्ली। क्रिकेट के भागवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की फैन फॉलोइंग दुनिया के हर कोने में है। क्रिकेट देखने हर शख्स सचिन के नाम से वाकिफ न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। पिछले साल सचिन की बायोपिक 'सचिनः अ बिलियन ड्रीम्स' आई थी। इस फिल्म के जरिए दुनिया के हर कोने में बैठे शख्स ने सचिन को अच्छे से जाना।
अभी हाल ही में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी डेनिएल वैट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सचिन की फिल्म का एक फोटो शेयर किया था। डेनिएल वैट के बारे शायद हर भारतीय अच्छे से जानता होगा? जी हां, डेनिएल वैट वही महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने कभी भारतीय कप्तान विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। डेनिएल ने ट्वीट कर लिखा था- कोहली मुझसे शादी कर लो
Kholi marry me!!!
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) April 4, 2014
यही नहीं खुद विराट कोहली ने डेनिएल को अपना ऑटोग्राफ किया हुआ बल्ला गिफ्ट किया था जिसके बाद खुद डेनिएल ने ट्वीट कर कोहली को धन्यवाद कहा था।
Back training this week. Can't wait to use this beast 👌🏽💪🏽🔥 Thanks @imVkohli #ping #middlesbiggerthanme 🏏 pic.twitter.com/BknGjYx2Yj
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) September 10, 2017
अब डेनिएल ने सचिन के फोटो शेयर करते हुए क्रिकेट के इस भगवान के प्रति सम्मान जताया है। डेनिएल ने जो फोटो शेयर किया है उससे लग रहा है कि वे अपनी कार में सचिन की फिल्म देख रही हैं। उन्होंने लिखा- क्या कमाल के व्यक्ति हैं सचिन तेंदुलकर. #सम्मान
What a top bloke. @sachin_rt #respect pic.twitter.com/BEQl3zcV6N
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) January 2, 2018
गौरतलब है कि सचिन की इस फिल्म को पिछले साल रिलीज़ किया गया था और पूरे विश्व में दर्शकों ने इसे अच्छी तरह से प्रतिक्रियाएं दी थीं। जेम्स अरस्कीन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पूरे साल सचिन के खेल से फुटेज संकलित किया और एक ऐसी फिल्म बनाई जिसमें सचिन के उन पहलुओं को दिखाया गया जिसे उनके फैंस ने शायद ही कभी देखा हो।