For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने की महिला क्रिकेट के लिए भी 5 दिन के टेस्ट मैच की मांग

नई दिल्लीः इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट को महिलाओं के खेल के लिए एक महान विज्ञापन बताया और कहा कि वह मौजूदा चार दिन के बजाय पांच दिवसीय टेस्ट मैचों का समर्थन करेंगी।

भारत के मध्य क्रम की बल्लेबाजी के पतन से शानदार ढंग से उबरने के बाद टेस्ट ड्रॉ में समाप्त हुआ। यह भारत की नैतिक जीत थी क्योंकि फॉलो-ऑन के लिए मजबूर होने के बाद उसनी अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट पर 344 रन बनाए। इंग्लैंड शनिवार को चौथे और अंतिम दिन मैच जीतने के लिए बचे नौ विकेट नहीं ले सका।

नाइट ने मैच के बाद कहा, "क्रिकेट का क्या शानदार खेल है। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि इसमें नाटकीय और रोमांचक अंत नहीं था, लेकिन क्रिकेट का क्या खेल है।

"यह एक अच्छा विज्ञापन रहा है और दिखाता है कि महिला टेस्ट क्रिकेट का खेल में एक स्थान है, शायद पांच दिवसीय टेस्ट मैच भी खेलें।"

यह पूछे जाने पर कि क्या वह पांच दिवसीय टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं, नाइट ने कहा, "मैं निश्चित रूप से इसके लिए तैयार हूं। महिला क्रिकेट में काफी ड्रा रहे हैं, इसलिए यह निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जिस पर गौर किया जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि अगर कोई और दिन बचा होता तो "शानदार अंत" हो सकता था। उन्होंने कहा, "हमने इस पूरे मैच के दौरान मौसम आदि के माध्यम से थोड़ा सा समय गंवा दिया। आम तौर पर महिला क्रिकेट में ओवर रेट काफी अच्छे होते हैं और जाहिर है कि हमें वे सभी ओवर नहीं मिले जो हमें चाहिए थे।"

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि यह ड्रॉ इंग्लैंड के लिए हार के रूप में है क्योंकि भारत को फॉलो-ऑन के लिए कहने के बाद इंग्लैंड के पास जीतने का एक बड़ा मौका था। इस पर उन्होंने कहा, "ऐसा बिल्कुल हार नहीं है। हम इस मैच से सकारात्मक ले सकते हैं। हमने वास्तव में एक परिणाम को लागू करने की कोशिश की। लड़कियां अद्भुत थीं, सोफी एक्लेस्टोन ने 60-ओवर फेंके। पिच थोड़ी डेड थी। हमारे पास समय कम था और बारिश ने शायद मदद नहीं की।"

इसके साथ ही नाइट ने कहा कि वह भारत को जल्दी आउट करने में सक्षम नहीं होने के लिए गेंदबाजों को दोष नहीं दे सकती। इसके अलावा इंग्लैंड की कप्तान ने भारतीय सनसनी शैफाली वर्मा की भी प्रशंसा की, जिन्होंने मैच में 96 और 63 रन बनाए। भारत और इंग्लैंड अब तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलेंगे।

Story first published: Sunday, June 20, 2021, 16:15 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+