For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी20 और वनडे खेलने फरवरी में भारत दौरे पर आएगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

नई दिल्ली। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम फरवरी में भारत दौरे पर आएगी। आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के तहत भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच मुंबई में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेला जाएगी। जिसका पहला मैच 22 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जायेगा। दोनों टीमें चार मार्च से तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी।

बीसीसीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि,' भारत और इंग्लैंड के बीच श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। सीरीज में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जायेंगे जो क्रमश: सुबह नौ और दस बजे से शुरू होंगे।'' तीनों वनडे वानखेड़े स्टेडियम पर होंगे जबकि टी20 मैच बरसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम पर चार, सात और नौ मार्च को खेले जायेंगे। इससे पहले इंग्लैंड टीम बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ 18 फरवरी को अभ्यास मैच भी खेलेगी।

Story first published: Friday, January 18, 2019, 12:26 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+