For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENGW vs INDW: टी20 सीरीज में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं भारतीय खिलाड़ी, रहेगी आंकड़ों पर नजर

IND vs ENG
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब सीरीज के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है, जहां उसे टी20 सीरीज में इंग्लैंड का सामना करना है। भारतीय महिला टीम ने टेस्ट सीरीज के इकलौते मैच को ड्रॉ कराने के बाद वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना किया। इसके बाद वह टी20 सीरीज में जीत के साथ दौरे का समापन करना चाहेगी। हालांकि भारतीय महिला टीम को पहले टी20 मैच में बारिश के चलते मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल सका और डकवर्थ लुइस नियम के तहत उसे 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भारतीय महिला टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया उससे साफ है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कहानी बदलने के लिये उतरी है।

और पढ़ें: UFC 264 की अल्टीमेट फाइट देखने पहुंचेंगे डोनाल्ड ट्रंप, जस्टिन बीबर समेत शामिल होंगी यह मशहूर हस्तियां

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैचों में भारतीय टीम 20 बार उतरी है लेकिन अब तक उसे सिर्फ 4 ही मैचों में जीत मिली है तो वहीं पर इंग्लिश टीम 16 बार विजेता बनी है। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने अपने पिछले 12 टी20 मैचों में सिर्फ जीत ही हासिल की है और अपनी विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रखा हुआ है। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की टीम के पास न सिर्फ अपनी जीत के रिकॉर्ड को सुधारने का मौका है बल्कि इंग्लैंड की विनिंग स्ट्रीक को रोकने का भी चांस है।

और पढ़ें: IND vs SL: भारत-श्रीलंका की सीरीज को लेकर BCCI ने जारी किया नया शेड्यूल, जानें कब से होंगे मैच

इंग्लैंड में खोल सकता है जीत का खाता

इंग्लैंड में खोल सकता है जीत का खाता

भारत के लिये भले ही पिछले कुछ समय से इस प्रारूप में ज्यादा सफलता हाथ नहीं लगी है लेकिन इस सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ी कई उपलब्धियां अपने नाम करते हुए इन आंकड़ों को बदल सकते हैं। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर पर खेले गये सभी टी20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे में उनके पास जीत का खाता खोलने का मौका है। वहीं पर इंग्लैंड की टीम ने पिछली 10 सीरीज में से सिर्फ एक ही सीरीज को ऑस्ट्रेलिया के हाथों गंवाने का काम किया है, जबकि 1 सीरीज ड्रॉ रही और 8 सीरीज में इंग्लिश टीम ने जीत हासिल की।

जेमिमा के नाम हो सकता है बड़ा रिकॉर्ड

जेमिमा के नाम हो सकता है बड़ा रिकॉर्ड

इस सीरीज के दौरान जेमिमा रोड्रिगेज के पास टी20 प्रारूप में अपने 1000 रन पूरा करने का मौका है, जिन्होंने अब तक 40 टी20 पारियों में 976 रन बनाये हैं और सिर्फ 24 रन दूर हैं इस उपलब्धि को अपने नाम करने से। अगर वो ऐसा करने में कामयाब हो जाती हैं टी20 प्रारूप में सबसे कम उम्र में 1000 रन पूरे करने वाली क्रिकेटर (महिला और पुरुष दोनों) बन जायेंगी। इसके साथ ही वो वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी। वहीं ओवरऑल वह 1000 टी20 रन पूरे करने वाली चौथी भारतीय महिला खिलाड़ी बन जायेंगी।

विकेटों का शतक लगायेंगी पूनम यादव

विकेटों का शतक लगायेंगी पूनम यादव

भारतीय टीम की गेंदबाज पूनम यादव इस सीरीज में विकेटों का शतक पूरा करती नजर आ सकती हैं। पूनम यादव ने 69 टी20 मैचों में 96 विकेट हासिल किये हैं और 100 अंतर्राष्ट्रीय टी20 विकेट हासिल करने से महज 4 विकेट दूर हैं, जो कि सीरीज के बचे हुए दो मैचों में वो हासिल कर सकती हैं। अगर वो ऐसा कर लेती हैं तो टी20 क्रिकेट में विकेटों का शतक पूरा करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर (महिला और पुरुष दोनों में) बन जायेंगी।

बरकरार रखना चाहेंगी राधा यादव अपना अनोखा रिकॉर्ड

बरकरार रखना चाहेंगी राधा यादव अपना अनोखा रिकॉर्ड

इसके अलावा भारतीय स्पिनर राधा यादव हर मैच में लगभग एक विकेट हासिल करने वाली पहली गेंदबाज के रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगी। राधा यादव ने अब तक 38 मैच में 52 विकेट हासिल किये हैं, जिसमें उन्होंने पिछली 27 पारियों में लगातार कम से कम एक विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। वह ऐसा करने वाली दुनिया की इकलौती गेंदबाज हैं और वो इसे आगे भी जारी रखना चाहेंगी। इसके साथ ही शैफाली वर्मा इंग्लैंड में सबसे कम उम्र में सभी प्रारूपों में पारी का आगाज करने वाली खिलाड़ी बनी। वहीं पर जेमिमा रोड्रिगेज सीरीज के आखिरी मैच में टी20 प्रारूप में अपना 50वां मैच खेलती नजर आयेंगी।

Story first published: Saturday, July 10, 2021, 19:34 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+