For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने भी रचा इतिहास, बनाया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। क्रिकेट का खेल अनिश्चितताओं का खेल है । नए रिकॉर्ड बनते बिगड़ते रहते हैं लेकिन इंग्लैंड की टीम जिस अंदाज में खेल रही है वो वास्तव में सराहनीय है। पहले पुरुष टीम ने अपना जलवा बिखेरा अब महिलाओं की बारी थी और उन्होंने भी साबित किया कि आखिर इंग्लैंड की छोरियां छोरों से कम हैं के। दरअसल इंग्लैंड की टीम ने महिला टी20 इंटरनैशनल का सर्वोच्च स्कोर बनाया। इस टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉन्टन में 3 विकेट पर 250 रनों का स्कोर खड़ा किया। कमाल की बात यह है कि महिला टी20 का यह रिकॉर्ड एक ही दिन में दो बार एक ही टीम के खिलाफ टूटा। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 6 विकेट पर 129 रन ही बना सकी और उसे इस मैच में 121 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इन्होंने किया कमालः ब्यूमॉन्ट ने टी20 इंटरनेशनल में अपने पहले शतक में 18 चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने 47 गेंदों पर शतक लगाया जो महिलाओं के लिहाज से दूसरा सबसे तेज शतक है। सबसे तेज शतक लगाने के मामले में साउथ अफ्रीका के डीनड्रा डॉटिन (38 गेंद) के नाम है जो उन्होंने 2010 में बनाई थी। गौरतलब हो की इसके पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की पुरुष टीम ने वनडे इतिहास का सबसे ज्यादा रन बनाया था।

Story first published: Thursday, June 21, 2018, 9:31 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+