Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : क्रिकेट में पहली बार हुआ कुछ ऐसा, जब टॉस के बाद खड़ा रह गया सिक्का

नई दिल्ली: क्रिकेट के खेल में टॉस की अहमियत को कौन नकार सकता है। कई बार तो टॉस मैच का बॉस भी साबित हो जाता है। और केवल मैच ही नहीं बल्कि जीवन की कई अन्य स्थितियों में भी टॉस उछाले जाते हैं। आपको सिनेमा में महान हिंदी फिल्म शोले में अमिताभ बच्चन द्वारा उछाला गया सिक्का तो याद होगा जो दोनों तरफ एक ही जैसा गिरता था और एक बार तो इस मूवी में यह सिक्का गिरकर सीधा ही रह गया था। खैर वह तो सिनेमा था लेकिन फिल्म के इस चर्चित सीन का दोहराव असल जीवन में भी हुआ है और वह भी क्रिकेट के खेल में जहां पर टॉस हमेशा अहम भूमिका में होता है।

यह वाकया मलेशिया में अंडर-19 टूर्नामेंट के दौरान देखने को मिला। इस टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान नेपाल के कप्तान ने सिक्का उछाला जो गिरने के बाद किसी भी तरफ नहीं पलटा बल्कि सीधा खड़ा रहा। बाद में पता चला की सिक्का सतह के अंदर थोड़ा धस गया था जिस कारण वह पलट नहीं सका। जैसे ही घटना हुई तो सभी की हंसी छूट गई। बहरहाल उसके बाद एक बार फिर से टॉस कराना पड़ा।

लेकिन इससे पहले की टॉस दोबारा किया जाता उससे पहले कप्तान, मैच अधिकारी और दोनों टीमों के कप्तानों ने इसकी फोटो ले ली। इसके बाद यह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यह मैच एशिया अंडर-19 क्वालिफायर का फाइनल मुकाबला था। इसमे नेपाल ने हांग-कांग को 6 विकेट से हराकर खुद को प्रतियोगिता में विजयी बनाए रखा। हांगकांग की टीम इस मुकाबले में ताश के पत्ते की तरह से ढह गई और 43.1 ओवर में मात्र 95 रन बनाकर आउट हो गई। नेपाल की ओर से सागर धकल ने पांच विकेट लिए। उन्होंने 10 ओवर में केवल 18 रन दिए जिसके कारण उनको मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

Story first published: Wednesday, July 10, 2019, 16:14 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+