INDvsAUS: मोहम्मद शमी की शानदार गेंद ने उड़ा दी कमिंस की गिल्लियां, देखें Video
नई दिल्ली। सिडनी टेस्ट मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने सात विकेट खोकर 622 रन का विशाल स्कोर बनाया और पारी घोषित कर दी। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया पारी पर भारतीय गेंदबाज कहर बनकर टूटे और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 300 रन पर पवेलियन लौट गई और मजबूरन टीम को फॉलोऑन खेलना पड़ा। टीम इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए और टीम को और मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इस दौरान चौथे दिन मोहम्मद शमी की गेंद पर पैट कमिंस की गिल्लियां बिखर गई सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल कप्तान कोहली ने दूसरी नई गेंद लेने का फैसला किया और शमी के हाथों में गेंद थमाई। चौथे दिन के दूसरे ओवर में भारतीय तेज गेंदबाज ने पैट कमिंस बोल्ड हो गए।
BOWLED HIM! That's incredibly tough one for @patcummins30 off the bowling of @MdShami11 #AUSvIND
— Telegraph Sport (@telegraph_sport) January 6, 2019
LIVE: https://t.co/jjKrkTRsoy pic.twitter.com/2Str8WXPMz
आउट होने से पहले उन्होंने 44 गेंदों में 25 रन बनाए। शमी ने कम लंबाई की गेंद फेंकी जिसे समझने में बल्लेबाज नाकाम रहे। कमिंस के पास इस शानदार डिलीवरी का कोई जवाब नहीं था और वो अपना विकेट गंवा बैठे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
