टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर अनुष्का ने भी जश्न में दिया विराट का साथ, तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली। भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद हर ओर जश्न का माहौल है। बारिश के चलते सिडनी मैच में कोई नतीजा नहीं आ सका। इसके चलते भारत को सीरीज में दो टेस्ट जीत से ही संतुष्ट होना पड़ा। इसी के साथ सीरीज का परिणाम भारत के पक्ष में 2-1 रहा। ऐसा भारतीय टीम के इतिहास में पहली बार हुआ है जब उसने ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही धरती पर हराया है। इस जीत ने जहां खेल प्रेमियों और देशवासियों को जश्न मनाने का शानदार मौका दिया है। भारतीय टीम भी जश्न के रंग में रंगी हुई है और विराट कोहली का साथ देने के लिए अनुष्का शर्मा भी कदम से कदम मिलाकर साथ रही।
|
अनुष्का-विराट मैदान में एक साथ, वीडियो
कप्तान कोहली के लिए यह जीत बेहद खास थी क्योंकि उनको बतौर कप्तान ऐसी ऐतिहासिक जीत हासिल हुई। इस जीत के साथ ही कोहली सभी पूर्व भारतीय कप्तानों से एक कदम आगे बढ़ गए हैं। ऐसे में कोहली की खुशी और भावनाएं देखते ही बनती थी। अनुष्का शर्मा को अक्सर स्टैंड से कोहली और भारतीय टीम को सपोर्ट करते हुए देखा जाता है। वे इस बार अपने पति विराट कोहली के साथ सिडनी के मैदान में साथ थी। यह मौका था भारतीय टीम के सेलिब्रेशन का।
|
अनुष्का शर्मा ने दी सबको बधाईयां
गर्व और खुशी के इस दोहरे मौके पर अनुष्का और विराट एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते देखे गए। इस दौरान दोनों के चेहरे पर जीत की खिलखिलाहट साफ देखी जा सकती थी। अनुष्का ने भारतीय टीम के इन शानदार पलों की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट करते हुए लिखा है कि वे (भारतीय खिलाड़ी) आए। वे विजयी हुए। इन खिलाड़ियों ने इतिहास लिखा और रचा। इसी के साथ अनुष्का ने सभी खिलाड़ियों समेत पूरे सपोर्ट स्टॉफ को बधाईयां दी।
|
विराट पर गर्व करते हुए अनुष्का ने ये कहा-
वहीं दूसरी पोस्ट खासकर विराट कोहली के लिए थी। जिसमें उन्होंने कोहली की ट्रॉफी को चूमते हुए फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- 'बहुत-बहुत खुश और तुम पर गर्व महसूस कर रही हूं माई लव।' बता दें कि भारतीय टीम 71 सालों में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में टेस्ट सीरीज हराने में कामयाब हुई है। भारत ने एडिलेड में 31 रन और मेलबर्न में 137 रनों से जीत हासिल की थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
