एडिलेड टेस्ट के बाद कोहली की 'विराट' उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले दुनिया के पहले बल्लेबाज
नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड मे जीतकर इतिहास रच दिया है। इस मैच ने ना केवल भारत के लिए अब आगे सीरीज जीत का दरवाजा भी खोल दिया, बल्कि कई रिकॉर्ड्स की बौछार भी कर दी। भारत ने इस मैच में एक टीम के तौर पर कई शानदार रिकॉर्ड्स बनाए। वहीं, भारतीय कप्तान कोहली ने व्यक्तिगत स्तर पर भी बेहतरीन रिकॉर्ड्स बनाए।


लगातार तीन साल की अनथक यात्रा
कोहली इस मैच के बाद से कप्तान के और एक बल्लेबाज के तौर पर शानदार उपलब्धियों को छू चुके हैं। एक बल्लेबाज के तौर पर भी कोहली ने एक रिकॉर्ड बनाया है। कोहली दुनिया के पहले ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिसने तीन लगातार सालों में 2500 रन पूरे किए। कोहली ने साल 2018 से पहले 2017 में 2,818 रन बनाए थे जबकी इससे भी पहले साल 2016 में उन्होंने 2,595 रन पूरे किए थे।

2,500 टेस्ट रन पूरे और अभी दो मैच बाकी
अगर साल 2018 की बात की जाए तो कोहली ने एडिलेड टेस्ट के बाद से 2,513 रन पूरे कर लिए हैं और अभी इस साल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ दो टेस्ट मैच और खेलने हैं। भारत को कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया में चार टेस्ट की सीरीज खेलनी है। फिलहाल भारत 1-0 से आगे है। पहला मैच भारत ने 31 रनों से जीतकर एडिलेड में 15 साल बाद जीत दर्ज की थी।

पहले एशियाई कप्तान भी..
भारतीय कप्तान कोहली के लिए यह साल बल्लेबाज के तौर पर जबरदस्त रहा है। वहीं, कप्तान के तौर पर उन्होंने एक नई कीर्तिमान को छू लिया है। कोहली ने अपनी कप्तानी में एडिलेड टेस्ट जीतकर ऐसे पहले एशियाई कप्तान बनने का गौरव हासिल कर लिया जिसने अपनी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को उनकी ही धरती पर टेस्ट मैच में हराया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
