Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Shikhar Dhawan ने बताया IPL 2019 में क्या है उनकी सफलता का 'राज'

नई दिल्ली। विश्व कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम(Indian Cricket Team) के ओपनर शिखर धवन(Shikhar Dhawan) अपनी खोई हुई लय आईपीएल(IPL) के जरिए फिर से हासिल कर चुके हैं। इस सीजन में वह 13 मैचों में 470 रन बना चुके हैं, जिसमें 5 अर्धशतक भी शामिल हैं। इसमें तीन अर्धशतक तो उनके पिछले तीन मैचों से लगातार आए हैं। इस बार देखने को मिला कि कैसे धवन गेंद को अंत तक फोलो करते हुए दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) के लिए स्कोर कर रहे हैं। उनकी इस शानदार वापसी के पीछे क्या राज है, इसका खुलासा धवन ने खुद किया।

धवन इस सीजन में हर गेंद पर अटैक करते दिखे, जब उनसे इससे संबंधी सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी इस फॉर्म के पीछे जो राज है वह यही है कि चीजों को लेकर अब उनके मन में ज्यादा सवाल नहीं हैं। धवन ने कहा कि मैंने बस अपना सोचने का तरीका बदला है। बस यह इसी का नतीजा है। मेरे दिमाग में बस यही है कि मुझे तेजी से रन बनाने हैं। मुझे पता है कि मुझे कौन से शॉट खेलने हैं और कहां पर किस तरह का जोखिम उठाना है।

विश्व कप से पहले धवन का इस फाॅर्म में लाैटना भारतीय टीम के लिए अच्छे संकेत हैं। हालांकि उन्हें टी20 फॉर्मेट के बाद खुद को 50 ओवर में फॉर्मेट में ढालना होगा। लेकिन उनके लिए यह कोई नई बात नहीं है। धवन ने कहा, 'रोहित, विराट और मैं पिछले 5-6 सालों से लगातार यह कर रहे हैं। तो इसमें कुछ भी बदलने नहीं जा रहा है। हमने कई शतक बनाए हैं, कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़े हैं और हम सभी जानते हैं कि यह कैसे करना है। हम इससे ज्यादा कुछ नहीं सोचेंगे कि हम वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं।'

Story first published: Thursday, May 2, 2019, 13:29 [IST]
Other articles published on May 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+