Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: पहले टेस्ट मैच में टिकटों की बिक्री हुई कम, ऑस्ट्रेलिया ने फोड़ा भारत पर ठीकरा

नई दिल्ली। हाल में जब ऑस्ट्रलिया मीडिया ने भारतीय टीम को डरपोक चमगादड़ बताया तो इस डर के उन्होंने कई कारण गिनाए थे। उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम ब्रिस्बेन के उछाल, पर्थ और एडीलेड के अंधेरे से डरती है। ऐसा करने के पीछे तर्क दिया गया था कि भारत ने डे नाइट टेस्ट मैच को मना कर दिया। यह डे नाइट मैच दौरे से बहुत पहले ही प्रस्तावित था लेकिन बीसीसीआई की जिद के चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दिन-रात्रि के टेस्ट मैच का आयोजन रद्द करना पड़ा था।

हालांकि भारतीय टीम को डरपोक चमगादड़ कहने पर ऑस्ट्रेलिया की जनता ने ही अपनी मीडिया को आड़े हाथों लिया। लेकिन अब एक ऐसी खबर आ रही है कि भारत द्वारा डे नाइट मैच को मना करना ऑस्ट्रेलिया को भारी पड़ रहा है। साउथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोशिएशन के चीफ केथ ब्रैथशॉ ने दावा किया भारत-ऑस्ट्रेलिया के पहले एडीलेड टेस्ट मैच के टिकटों की बिक्री में गिरावट आ रही है। इसके पीछे इस मैच का डे-नाइट ना होना है।

एक वेबसाइट को दिए गए बयान में उन्होंने कहा, 'ये (डे-नाइट मैच) शुरू से एक मुद्दा रहा है। इसने टिकटों की बिक्री को प्रभावित किया है।' कैथ ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया में हुए पिछले डे नाइट मैचों में दर्शकों की तादाद अच्छी खासी थी। यह मैच 6 दिसंबर को शुरू हो रहा है।

यहां आपको बता दें कि आईसीसी के फुल टाइम मेंबर में केवल दो ही देश ऐसे हैं जिन्होंने अब तक डे नाइट टेस्ट मैचों के लिए अपनी रजामंदी नहीं दी है। इनमें एक देश भारत और दूसरा बांग्लादेश है।

Story first published: Tuesday, December 4, 2018, 17:06 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+