'आंख बंद करके करते हैं भरोसा', ब्रावो ने धोनी को बताया सबसे महान कप्तान
नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम के ड्वेन ब्रावो ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। धोनी आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और ब्रावो उन्हीं की टीम के हिस्सा हैं। प्लेइंग इलेवन में ब्रावो का होना तय होता है चाहे वो फिर कुछ मैचों में फ्लाॅप क्यों ना चले हों। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम 3 बार खिताब हासिल कर चुकी है। ऐसे में ब्रावो ने धोनी को सबसे अहम कप्तान बताया है। उन्होंने कहा कि वो अपने खिलाड़ियों पर आंख बंद करके विश्वास करते हैं।
ब्रावो ने क्रिकबज के साथ हाल में बातचीत करते हुए कहा, ''यह अजीब है। मैंने खुद से कई बार पूछा है कि एमएस धोनी जैसे किसी व्यक्ति को मुझ पर इतना विश्वास क्यों ,. जबकि मेरे अपने क्रिकेट बोर्ड और चयनकर्ताओं का मुझपर विश्वास नहीं है पर धोनी मुझपर आंख बंद करके विश्वास करते हैं।'' ब्रावो ने कहा कि माही मेरा सम्मान करते हैं और मेरे खेलने के तरीके को भी पसंद करते हैं। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है क्योंकि यह यकीनन दुनिया का सबसे महान कप्तान है और वह मुझपर इतना विश्वास रखता है। जब मुझे लगता है कि मैं अच्छा नहीं कर पाऊंगा, ऐसे में धोनी मुझे 100 प्रतिशत मुझे हाैसला देते हैं।
इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 2011 में चेन्नई टीम में एंट्री मारी थी। ब्रावो ने बताया है कि सीएसके में परिवार जैसा माहौल रहता है. उन्होंने कहा, ''जैसे ही वो सीएसके में आते हैं तो परिवार जैसा माहौल उन्हें महसूस होता है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जो भी खिलाड़ी आता है वो ऐसा ही महसूस करता है। आपका स्वागत ऐसे किया जाता है जैसे कि आप परिवार का हिस्सा हों। मैं काफी टीमों के साथ खेल चुका हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि किसी अन्य टीम में इस तरह का माहौल मिलता हो।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
