INDvsWI, 3rd Day: भारत से मिले विशाल लक्ष्य के जवाब में वेस्टइंडीज ने गंवाए 2 विकेट
नई दिल्ली: जमैका के सबीना पार्क में चल रहे भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन विराट कंपनी ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट खोकर 168 रनों पर घोषित कर दी है। भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 423 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 45 रनों पर 2 विकेट खो दिए हैं। अजिंक्या रहाणे ने नाबाद 64 व हनुमा विहारी ने 53 रनों की पारी खेली।
इससे पहले मेजबान टीम पहली पारी में 117 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। इसके साथ ही भारत को पहली पारी के 416 रनों के आधार पर 299 रनों की विशाल बढ़त मिली। विराट कोहली ने इतनी बड़ी लीड के बावजूद कैरेबियाई टीम को फॉलोऑन नहीं दिया है और भारत ने दूसरी पारी शुरू करने का फैसला किया है।
वेस्टइंडीज की टीम ने पहले दिन के स्कोर 7 विकेट पर 87 रनों से आगे खेलना शुरू किया और केवल 10 रन और जोड़कर कॉर्नवॉल (14) का भी विकेट गंवा दिया। इसके बाद केमार रोच (17) ने कुछ संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन वे भी चलते बने। मैच के तीसरे दिन बुमराह को कोई विकेट नहीं मिल सका। जबकि शमी, ईशांत और जडेजा के खाते में एक-एक विकेट आया। इस पारी में बुमराह ने 6 और शमी ने 2 विकेट लिए।
बता दें कि भारत ने इस मैच में पहली पारी में हनुमा विहारी के शतक (111) की बदौलत 416 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया था। उसके बाद बुमराह ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 16 रन देकर 6 विकेट ले लिए थे और एक विकेट मोहम्मद शमी को मिला। इस दौरान बुमराह ने अपने करियर की पहली टेस्ट हैट्रिक भी पूरी की। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में केवल हेटमायर (34) ही कुछ हद तक खड़े होने का दम दिखा सके।
इससे पहले दूसरे दिन भारत को पहला झटका होल्डर ने जल्द ही पंत को बोल्ड करके दे दिया। बाद में जडेजा (16) भी कुछ खास नहीं कर सके और कॉर्नवॉल का शिकार हो गए। ऐसे में ईशांत शर्मा सरप्राइज पैकेज साबित हुए जिन्होंने 57 रनों की पारी खेलकर विहारी के साथ भारत को 400 पार कराने में अहम रोल निभाया। जेसन होल्डर ने विहारी को आउट करके पारी में अपना 5वां विकेट लिया। विहारी ने 225 गेंदों पर 111 रनों की पारी खेली। होल्डर के अलावा रखीम कॉर्नवॉल को 3 विकेट मिले और उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट में प्रभावित किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
